खेल

IND vs AFG: विराट कोहली को तीसरे मैच में शानदार फील्डिंग, मिला बड़ा ईनाम

Virat Kohli Fielder Of The Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज अब खत्म हो चुका है. भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया. आखिरी मैच काफी रोमांचक रहा और दूसरे सुपर ओवर में भारत ने जीत दर्ज की. मैच के दौरान विराट कोहली का बल्ला भले ही खामोश रहा, लेकिन उन्होंने फील्डिंग का बेहतरीन नजारा पेश किया. जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वहीं अब विराट कोहली को बेहतरीन फील्डिंग के लिए टीम इंडिया के फील्डिंग कोच की ओर से बड़ा अवार्ड मिला है.

विराट कोहली बने बेस्ट फील्डर ऑफ द सीरीज

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली पहले मैच में निजी कारणों के चलते नहीं खेल पाए थे. वह आखिरी के दो मैच में भारत के लिए मैदान पर उतरे थे. विराट कोहली वर्ल्डके बेस्ट फील्डर्स में से एक हैं. कोहली को अक्सर मैदान पर बेहतरीन फील्डिंग करते हुए देखा जाता है. तीसरे मैच में उन्होंने जिस तरह से बाउंड्री पर छलांग लगाकर छक्का रोका, वह काफी हैरान करने वाला था.

कोहली की फील्डिंग देख लोग हैरान

जिस समय विराट कोहली ने छलांग लगाकर छक्का को रोका, उस समय स्टेडियम में मौजूद दर्शन हैरान रह गए. पूरा स्टेडियम कोहली-कोहली के नाम से गूंजने लगा. विराट कोहली ने पूरी सीरीज में बेहतरीन फील्डिंग की थी. जिसके चलते उन्हें फील्डर ऑफ द सीरीज चुना गया है. मैच खत्म होने के बाद टीम इंडिया के ट्रेसिंग रूम में फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कोहली को मेडल दिया. जिसका वीडियो बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किया है.

ये भी पढ़ें- 22 जनवरी को अयोध्या जाएंगे विराट कोहली! ट्रेनिंग सेशन से मांगा एक दिन का ब्रेक

टीम इंडिया ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि आखिरी मैच रोमांच से भरा रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी 212 रन बनाकर मैच को टाई कर दिया. इतना ही नहीं पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने भी 16 रन बनाकर पहले सुपर ओवर को टाई कर दिया. इसके बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत ने अफगानिस्तान को हरा दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव? SIM बाइंडिंग नियम से क्या बदल जाएगा, जानिए पूरी बात

WhatsApp SIM Binding Rule को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं. क्या अकाउंट चलाने…

17 seconds ago

यौन उत्पीड़न के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से झटका

सुप्रीम कोर्ट ने यौन उत्पीड़न मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम बापू को…

7 minutes ago

बलूचिस्तान में BLA का कहर, 7 दिन में 15 हमले, 27 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा

BLA Attack Pakistan Army: बलूचिस्तान में संघर्ष के बीच BLA ने बड़ा दावा किया है.…

11 minutes ago

‘हर खबर के लिए अनुमति कैसे मांगें?’, DPDP Act के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मीडिया, केंद्र को नोटिस

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट 2023 और डीपीडीपी अधिनियम 2025 के कुछ प्रावधानों को चुनौती…

12 minutes ago

दिल्ली की सभी जिला अदालतों में 27 अक्टूबर को न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे वकील, ACP और SHO को निलंबित करने की मांग

दिल्ली की सभी जिला अदालतों की बार एसोसिएशनों की समन्वय समिति ने वकीलों के साथ…

19 minutes ago