Categories: खेल

IND vs BAN Chennai Test: रोहित एंड कंपनी ने चेपॉक में बनाए ये रिकॉर्ड्स

India vs Bangladesh: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ किया. चेपॉक में भारत ने मेहमान टीम को 280 रन से करारी शिकस्त दी. मैच में कई ऐसे पल आए जब तीखी नोकझोंक के साथ-साथ स्पोर्ट्समैनशिप भी दिखी. कुल मिलाकर यह मुकाबला रोमांचक रहा, जहां टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड्स बनाए. इस जीत से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टीम इंडिया की नंबर वन पर स्थिति और मजबूत हो गयी है.

515 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान नजमुल हसन शांतो के अलावा सभी बांग्लादेशी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे सरेंडर करते दिखे. टॉस फैक्टर का फायदा उठाने के इरादे से पहले गेंदबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन उसको ज्यादा देर तक संभाल नहीं पाई.

खास तौर पर अपने होम ग्राउंड पर मैन ऑफ द मैच रहे ऑफ स्पिनर आर.अश्विन का दबदबा बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा दिखा. उन्होंने 6 विकेट झटके. साथ ही पहली पारी में 113 रन भी बनाए थे. ये रिकॉर्ड चौथी बार है जब अश्विन ने एक ही टेस्ट मैच में शतक बनाने और पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.

यह चेपॉक टेस्ट मैच कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ. कई छोटे-बड़े टीम और व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनते हुए दिखाई दिए हैं. इनमें से कई रिकॉर्ड्स और आकड़े तो अश्विन के नाम दर्ज हुए हैं. टेस्ट में नंबर 8 या उससे नीचे के खिलाड़ियों पर सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में अश्विन (4 शतक) दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. उनसे पहले इस लिस्ट में डेनियल वेटोरी (5 शतक) हैं.

38 साल की उम्र में 5 विकेट हॉल और शतक लगाने वाले अश्विन दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं. वह सबसे ज्यादा (5 विकेट हॉल) लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन चुके हैं. उनसे आगे सिर्फ मुरलीधरन हैं. टेस्ट क्रिकेट में 522 विकेटों के साथ अश्विन सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आठवें पायदान पर हैं.

280 रनों से मिली जीत रनों के लिहाज से बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है. बता दें, टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम साल 2012 से अपने घर में कोई भी द्विपक्षीय शृंखला नहीं हारी है.

ये भी पढ़ें- IND vs BAN 1st Test: पंत, गिल और अश्विन रहे जीत के हीरो, भारत ने 280 रन से जीता चेपॉक टेस्ट

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘भारत को एकजुट रखने के लिए जरूरी है UCC’: समान नागरिक संहिता पर राष्ट्रीय विमर्श, रिटायर्ड जस्टिस संजय करोल और विशेषज्ञों ने रखे विचार

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर भारत कलेक्टिव फाउंडेशन का राष्ट्रीय सेमिनार हुआ. रिटायर्ड…

30 minutes ago

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

2 hours ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago