Bharat Express DD Free Dish

India Vs England 2nd Odi: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया में 7 प्रकार की गेंद फेकने वाले Spinner का डेब्यू

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय टीम को गेंदबाजी का न्योता दिया. पिच धीमी होने की संभावना है.

Ind Vs Eng

India Vs England 2nd Odi: कटक के बाराबती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. पहले वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की थी और अब टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है. दूसरी ओर, इंग्लैंड वापसी करने की कोशिश में है.

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और भारतीय टीम को गेंदबाजी का न्योता दिया. पिच धीमी होने की संभावना है, जिससे स्पिनरों को मदद मिलने की उम्मीद है.

विराट कोहली की वापसी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं. अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की टीम में वापसी हुई है, जिसके चलते यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ा. इसके अलावा, चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को आराम दिया गया है और उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को वनडे डेब्यू का मौका मिला है. मैच से पहले रवींद्र जडेजा ने उन्हें वनडे कैप सौंपी.

रोहित शर्मा ने टॉस के बाद क्या कहा?

रोहित शर्मा ने टॉस के दौरान कहा, “हमारा पहला मैच काफी अच्छा रहा था. टीम की एनर्जी शानदार थी, भले ही कुछ खिलाड़ी लंबे समय बाद मैदान पर उतरे थे. यह पिच कैसी खेलेगी, इसे लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हूं, लेकिन लगता है कि यह धीमी रहेगी. टीम में दो बदलाव किए गए हैं—विराट कोहली वापस आए हैं और वरुण चक्रवर्ती आज डेब्यू करेंगे.”

वरुण चक्रवर्ती- भारत के मिस्ट्री स्पिनर

वरुण चक्रवर्ती भारतीय क्रिकेट में “मिस्ट्री स्पिनर” के रूप में मशहूर हैं. उन्होंने खुद दावा किया है कि वह सात अलग-अलग प्रकार की गेंदें फेंक सकते हैं, जिनमें ऑफब्रेक, लेगब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉपस्पिन और यॉर्कर शामिल हैं. टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 18 मैचों में 33 विकेट लिए हैं, जबकि आईपीएल में 70 मैचों में उनके नाम 83 विकेट दर्ज हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती

इंग्लैंड

फिल साल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, आदिल राशिद, मार्क वुड, साकिब महमूद


इसे भी पढ़ें- ICC Champions Trophy 2025 का ऑफिसियल सॉंग ‘जीतो बाजी खेल के’ हुआ लॉन्च


–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read