खेल

IND vs ENG: धर्मशाला में कुलदीप यादव के फिरकी में फंसे इंग्लिश खिलाड़ी, टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 50 विकेट

India vs England 5th Test Kuldeep Yadav Five Wicket: टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच में शानदार आगाज किया. धर्मशाला में खेले जा रहे पांचवे टेस्ट मैच के पहले दिन कुलदीप यादव की फिरकी में इंग्लिश बल्लेबाज पूरी तरह से फंस गए. उन्होंने अपने टेस्ट करियर का चौथा फाइव विकेट हॉल पूरा किया. उन्होंने इंग्लैंड के टॉप 4 खिलाड़ियों को चलता किया. उसके बाद टीम के बाद उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को बिना खाता खोले ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया और अपना पांचवां विकेट झटका.

कुलदीप यादव का फाइव विकेट हॉल

बेन स्टोक्स के आउट करने से पहले कुलदीप यादव ने 100वां टेस्ट मैच खेल रहे जॉनी बेयरस्टो को चलता किया. 29 रन बनाकर खेल रहे बेयरस्टो को आउट करते ही कुलदीप यादव ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे कर लिए. इंग्लैंड की टीम 175 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए. कुलदीप यादव ने अपने 12वें टेस्ट मैच में 50 विकेट पूरे कर लिए. धर्मशाला टेस्ट में उन्होंने अपने पांचवें विकेट के रूप बेन स्टोक्स को आउट किया जो कि उनके टेस्ट करियर का 51वां विकेट था. टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप का औसत बेहतरीन है. वह अबतक 12 की औसत से 51 विकेट ले चुके हैं. अभी उन्हें काफी आगे जाना है.

कुलदीप ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 50 विकेट

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड टीम का स्कोर एक समय तीन विकेट के नुकसान पर 175 रन था. इसके बाद कुलदीप, जडेजा और अश्विन की तिकड़ी ने 8 रन के भीतर इंग्लिश टीम के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. 183 रन आते-आते इंग्लैंड के आठ विकेट गिर गए. वहीं 218 रन पर इंग्लैंड की पहली पारी समाप्त हो गई. बेन डकेट और जैक क्रॉली के बीच पहले विकेट के लिए 64 रनों की मजबूत साझेदारी की थी. उसके बाद कोई भी बल्लेबाज भारतीय स्पिनर्स के आगे टिक नहीं पाए. जैक क्रॉली इकलौते सफल बल्लेबाज साबित हुए. जिन्होंने 79 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

इंग्लैंड की पहली पारी 218 पर समाप्त

धर्मशाला टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इंग्लिश टीम की ओपनिंग जोड़ी बेन डकेट और जैक क्रॉली ने टीम को शानदार शुरूआत दिलाई लेकिन उन दोनों के जाने के बाद कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए और पूरी टीम 218 रन पर ढेर हो गई. भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 5, आर अश्विन ने 4 और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट चटकाए.

ये भी पढ़ें- Sunil Gavaskar ने आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में रचा था इतिहास, अहमदाबाद में कुछ देर के लिए रुक गया था मैच

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

12 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

17 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

44 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

58 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago