रात में नाइट बल्ब जलाकर सोते हैं? एमआरआई रिपोर्ट का चौंकाने वाला खुलासा
By Shubhra Rai
डीजीपी प्रशांत कुमार (फोटो-सोशल मीडिया)
CAA In UP: लोकसभा चुनाव से पहले सीएए को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है. बता दें कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) को लेकर कहा था कि लोकसभा चुनाव के पहले देश में सीएए का नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा. इसी के बाद से इसको लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. तो वहीं इसको लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार का ताजा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होने साफ कहा है कि, उनकी पुलिस तैयार है. सीएए कानून लागू होने के बाद कोई भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं कर पाएगा. इसी के साथ ही उन्होंने सख्त लहजे में कहा है कि, हमारे पास डाटा के साथ ही डंडे भी हैं.
डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) ने एक साक्षात्कार में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, पुलिस के पास कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी है और हम शांति व्यवस्था के साथ किसी को खिलवाड़ नहीं करने देंगे. वह आगे बोले कि, अगर हमारे पास डाटा प्रोटक्शन के तरीके हैं तो हमारे पास डंडे भी है. इसी के साथ वह बोले कि, तो हम यह ऐसी कोई चीज किसी को नहीं करने देंगे जिससे यहां जो निवेश का माहौल है जो अच्छी चीज हो रही हमारे यहां, जो बाहर से इन्वेस्टर आ रहे हैं उसे माहौल को कोई खराब करे. अगर कोई भी व्यक्ति इस माहौल को गड़बड़ करने की कोशिश करेगा तो उस पर कार्रवाई होगी.
डीजीपी ने आगे कहा कि, लोगों के साथ लगातार वार्ता चल रही है , जिसमे धर्म गुरु भी है. इसमें बहुत ही कम ऐसे व्यक्ति हैं जो कि बाहर के देशों से आए हैं उनको नागरिकता मिलने की बात है. उन्होंने आगे कहा कि, यहां के किसी भी व्यक्ति को जो यहां पैदा हुआ, उस किसी भी व्यक्ति के नागरिकता जाने की बात नहीं है. आगे वह बोले कि ऐसे लोग जो की अन्य देशों में थे, वहां से आएं हैं, ऐसे जो कुछ उस नियम बताए गए हैं अगर वहां के लोग यहां आ रहे हैं और हमारे यहां उनका नागरिकता देने की कोई कानून नहीं है तो उस पर इस कानून का इंप्लीमेंटेशन किया जाएगा .
सीसीए को लेकर डीजीपी ने आगे बताया कि, सभी पक्षों से लगातार हमारी मीटिंग चल रही है. हमारे फील्ड के अधिकारी इस चीज को लगातार इसका आंकलन कर रहे हैं. अगर ऐसी स्थिति आएगी तो हम लोग अपनी पुरानी वार्ता से समाधान निकालने की जो हमारी परंपरा है उसी से काम करेंगे. किसान आंदोलन को लेकर डीजीपी ने कहा कि, अभी किस तरीके से किसानों के जो आंदोलन चल रहा है उसमें हम लोगों ने सबको कन्वेंस किया.
लोक सभा चुनाव को लेकर डीजीपी ने कहा कि, चुनाव की दृष्टिगत भी हम लोग अपने सारे जो मैनपॉवर है, इक्विपमेंट है ,ट्रेनिंग है इन सभी चीजों को अपडेट कर रहे हैं. ताकि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हमारी पूरी फोर्स तैयार है. उन्होने आगे कहा कि, मुझे अपनी पूरे टीम पर बहुत भरोसा है. हमारी टीम ने हमेशा आदेशों का पालन किया है और हमें कभी भी निराश नहीं होने दिया है. उन्होंने आगे कहा कि, हमारे लिए उत्तर प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और हम उसके लिए पूरी तरीके से कमिटेड हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Ujjain Shahi Masjid Violence: उज्जैन की शाही मस्जिद चौड़ीकरण पर बवाल भड़का हुआ है. प्रशासन…
Jammu Kashmir Full Statehood Proposal: जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य के दर्जे का प्रस्ताव हंगामे…
Samastipur Waterspout Viral Video: बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर में बेहद दुर्लभ और हैरान…
First Female IIT Director: IIT इतिहास में पहली बार किसी महिला ने संभाली निदेशक की…
Hanuman Ansh Movie: 'हनुमान अंश' फिल्म ने याद दिलाए नीब करौरी बाबा और ब्रज के…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के DCAC में ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं: नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय…