खेल

IND vs ENG: कहां गायब हो गए जसप्रीत बुमराह? भारतीय टीम के खेमें से आई बड़ी खबर

India vs England 3rd Test: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तेज गेंदबाज अब तक राजकोट नहीं पहुंचा है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में खेला जाना है. 15 फरवरी से इस मैच की शुरूआत होगी जिसके लिए सभी खिलाड़ी तैयारियों में जुट गए हैं लेकिन इन खिलाड़ियों में तेज गेंदबाज बुमराह शामिल नहीं हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि उन्हें टीम की प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं देखा गया.

टीम इंडिया से अब तक नहीं जुड़े बुमराह

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई सूत्रों ने बताया है कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही टीम इंडिया से जुड़ेंगे. बता दें कि भारतीय टीम तीसरे टेस्ट मैच के लिए 11 फरवरी को ही राजकोट पहुंच गई थी. रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि जसप्रीत बुमराह बुधवार को भारतीय टीम से जुड़ेंगे. पहले बताया जा रहा था कि जसप्रीत बुमराह को तीसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है लेकिन अब इस मैच में उनका खेलना कंफर्म बताया जा रहा है. अब उन्हें रांची टेस्ट में आराम देने की बात की जा रही है.

भारतीय टीम को जसप्रीत बुमराह की जरूरत

इंग्लैंड के खिलाफ इस टेस्ट सीरीज में खेले गए दो मैच में जसप्रीत बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन किया है. वो इस सीरीज के टॉप विकेट टेकर गेंदबाज हैं. स्पिन फ्रेंडली पिच पर ये खिलाड़ी ने अब दो मैच में 15 विकेट चटका चुका है. विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बुमराह ने 6 विकेट और दूसरी पारी में तीन विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई थी. उनके इस प्रदर्शन के दम पर भारत ने 106 रन से जीत दर्ज की थी और सीरीज एक-एक से बराबरी पर पहुंची. अब राजकोट में होने वाला टेस्ट मैच इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेगी. इसी को ध्यान में रखते हुए बुमराह की इस मैच में रहना ज्यादा जरूरी है.

क्रिकेट की ये खबरें भी पढ़ें-

ICC Test Ranking में नंबर एक पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह, दिग्गज स्पिनर को हुआ नुकसान

IND vs ENG: विशाखापट्टनम टेस्ट में छाए जसप्रीत बुमराह, हार के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने की तारीफ

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

6 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

7 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

13 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

33 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

45 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

46 minutes ago