Bharat Express DD Free Dish

India vs England: चौथा टेस्ट खेलने मैनचेस्टर पहुंची टीम इंडिया

India vs England: भारत (India) और इंग्लैंड (Ingland) के बीच 23 जुलाई से चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिसके लिए टीम इंडिया रविवार को मैनचेस्टर पहुंच गई है.

India vs England: भारत बनाम इंग्लैंड (India vs England) के बीच 23 जुलाई से चौथे टेस्ट मैच की शुरुआत होगी, जिसके लिए टीम इंडिया रविवार को मैनचेस्टर पहुंच गई है. यह मुकाबला अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.

BCCI ने शेयर की फोटो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ी बेहद जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं.

1-1 से की थी बराबर

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट पांच विकेट से गंवाया था, जिसके बाद दूसरे मुकाबले को 336 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली.

तीसरा टेस्ट हार गए

टीम इंडिया लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट को 22 रन के करीबी अंतर से गंवा बैठी. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 387 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत की पहली पारी भी इतने ही स्कोर पर सिमट गई. इसके बाद मेजबान टीम ने दूसरी पारी में 192 रन बनाए. टीम इंडिया को के लिए 193 रन का लक्ष्य मिला. भारत 82 के स्कोर तक सात विकेट गंवा चुका था. यहां से रवींद्र जडेजा ने टीम को संभालने की कोशिश की. उन्होंने 181 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके.

इसे भी पढ़े- Maia Cidade Athletics 2025: पुर्तगाल एथलेटिक्स मीट में मुरली श्रीशंकर ने लगाई 7.75 मीटर की छलांग, पहला स्थान प्राप्त कर देश का बढ़ाया मान

चौथा टेस्ट जीतना जरूरी ?

लॉर्ड्स टेस्ट मैच को जीतकर इंग्लैंड की टीम सीरीज में एक बार फिर लीड हासिल कर चुकी है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए चौथा टेस्ट जीतना बेहद जरूरी है. अगर यह मुकाबला ड्रॉ रहता है, तो भारत सीरीज को अपने नाम नहीं कर सकेगा. टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए सीरीज के शेष दोनों मुकाबले जीतने होंगे.

टीम इंडिया को झटका

चौथे टेस्ट से पहले टीम इंडिया को झटका लग चुका है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह चोटिल होने की वजह से इस मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे. अर्शदीप को प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोट लगी थी. वहीं, दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह के इस टेस्ट को खेलने पर संशय बना हुआ है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read