खेल

IND vs JAP Hockey WC: गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत की धमाकेदार जीत, एशियन गेम्स चैंपियन जापान को 8-0 से रौंदा

India vs Japan Hockey World Cup 2023 Highlights: भारत ने गुरुवार को राउरकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में हॉकी वर्ल्ड कप क्लासिफिकेशन राउंड में जापान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और मेजबान टीम ने मुकाबला 8-0 से जीत लिया. अभिषेक और भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए. क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच पाने वाली आठ टीमें नौवें से 16वें स्थान के लिए आपस में भिड़ रही हैं.

भारत ने जापान को 8-0 से रौंदा

हैरान करने वाली बात ये है कि हाफटाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 0-0 रहा था. यहां दोनों टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी. लेकिन दूसरे हाफ यानी तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम अटैकिंग मोड में आई और जापान के खिलाफ गोल की बारिश कर दी.

भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल दागे. वहीं, मनदीप सिंह, विवेक सागर प्रसाद, मनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने 1-1 गोल किया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

14 seconds ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

43 minutes ago