होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बजट सत्र से पहले मनाई गई हलवा सेरेमनी
Halwa Ceremony: देश का बजट आने में कुछ ही दिन का समय बचा हुआ है लेकिन उससे पहले यानी आज 26 जनवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने पारंपरिक ‘हलवा सेरेमनी’ का आयोजन किया. परंपरागत रूप से बजट दस्तावेज को अंतिम रूप देने से पहले यह समारोह आयोजित किया जाता है. 2 साल बाद एक बार फिर से बजट तैयार करने से पहले हलवा सेरेमनी मनाई गई. निर्मला सीतारमण ने अधिकारियों की मौजूदगी में हलवा बांटकर बजट डॉक्युमेंट को आखिरी रूप दिया. इस दौरान कार्यक्रम में मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत किशनराव कराड, वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. सभी मंत्रियों ने हलवे का स्वाद चखकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया.
इस परंपरागत समारोह का आयोजन बजट तैयार करने में शामिल अधिकारियों की “लॉक इन” प्रक्रिया से पहले किया जाता है. अगले महीने वित्त मंत्री द्वारा 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश किया जाएगा. बजट तैयार होने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है. इस बात का ऐलान खुद वित्त मंत्रालय ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए किया है.
देश का बजट आने से पहले हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है. दरअसल हलवा सेरेमनी के बाद कल यानी 26 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक बजट से जुड़े सभी अधिकारियों को वित्त मंत्रालय में रहना होता है. जिसके चलते सभी अधिकारियों को अपने परिवार से 1 हफ्ते तक दूर पड़ता है. आपको बता दें इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा.
बजट बनाने वाले सभी अधिकारियों और अन्य स्टाफ को एक जगह पर रखा जाता है. ऐसा इसलिए किया जाता है ताकी बजट की गोपनीयता बनाए जा सके और इसे सार्वजनिक किए जाने के बाद ही इन अधिकारियों कर्मचारियों को अपने परिवार या अन्य सगे संबंधियों से मिलने दिया जाता है. बजट छापने के लिए नॉर्थ ब्लॉक के अंदर ही प्रेस भी स्थित है.
6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी और…