Categories: खेल

India Vs New Zealand: बारिश के कारण बिना टॉस के रद्द हुआ पहले दिन का खेल

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल बुधवार को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया. इस दौरान टॉस भी नहीं हो सका. बेंगलुरु में बारिश की शुरुआत सुबह सात बजे से हुई और पूरे दिन लगभग चलती रही. इससे पहले मंगलवार को भी हो रही लगातार बारिश के कारण अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया था. अंपायरों ने 2.30 बजे मैदान का निरीक्षण कर यह माना कि आज मैदान को खेल के लिए तैयार नहीं किया जा सकता है.

अब यह टेस्ट मैच पांच की बजाय चार दिन का हो चुका है, जहां अब प्रत्येक दिन कम से कम 98 ओवर फेंके जाएंगे. इसके कारण मैच भी सुबह 9:30 की बजाय 9:15 पर शुरू होगा, जबकि टॉस 9:45 पर निर्धारित है. सुबह का सत्र 9:15 पर शुरू होने के बाद 11:30 तक चलेगा, जिसके बाद लंच ब्रेक होगा.

दोपहर का सत्र 12:10 से 2:25 बजे तक खेला जाना है और उसके बाद चायकाल होगा. अंतिम सत्र दोपहर 2:45 से 4:45 बजे तक होगा. शाम को ओवर पूरा ना होने पर खेल को आधे घंटे के लिए बढ़ाया जा सकता है. पहले दिन के खेल को जब 2.30 बजे रद्द घोषित किया गया, तो बारिश और तेज हो गई. हालांकि दूसरे दिन फिर से बारिश का ही पूर्वानुमान है.

यूं तो चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बहुत अच्छा है और एक मिनट में लगभग 10 हजार लीटर पानी को ड्रेन कर सकता है. लेकिन एक और बाधा यह भी है कि खराब मौसम के कारण ब्रॉडकास्टर हॉकआई को भी फॉर्मेट करके नए मैच के लिए तैयार नहीं कर सके हैं. इसमें लगभग एक घंटा लग सकता है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीनों टेस्ट मैचों में जीत से भारत की अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावना बढ़ जाएगी.

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार है

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज , आकाश दीप

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, टॉम लाथम (कप्तान), विल यंग, केन विलियमसन, माइकल ब्रेसवेल, डेरिल मिशेल, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, टॉम ब्लंडेल (कीपर), मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, मैट हेनरी, जैकब डफी, एजाज पटेल, विलियम ओरौर्के.

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: बेंगलुरु में विराट कोहली का चलेगा बल्ला! पहले टेस्ट पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

11 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

22 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

30 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

46 minutes ago

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

3 hours ago