Bharat Express DD Free Dish

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में इंडिया-पाकिस्तान भिड़ंत, 16 साल बाद हाई-वोल्टेज मैच

India vs Pakistan Hockey World Cup: एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें 16 साल बाद आमने-सामने होंगी.

हॉकी मैच के दौरान मैदान पर खिलाड़ी

फोटो क्रेडिट ANI

India vs Pakistan Hockey World Cup: एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी. बुधवार 19 अगस्त को नीदरलैंड्स का वेगनेर स्टेडियम इस हाई-वोल्टेज मैच का गवाह बनेगा. यही मैदान 1973 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत की जीत का साक्षी रहा था जब बीपी गोविंदा ने पाकिस्तान के खिलाफ गोल दागकर टीम को अगले दौर में पहुंचाया था.

16 साल बाद भिड़त

भारत और पाकिस्तान की वर्ल्ड कप में भिड़ंत पूरे 16 साल बाद हो रही है. पिछली बार दोनों टीमें 2010 में दिल्ली में आमने-सामने आई थीं जहां राजपाल सिंह की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से हराया था. पिछले एक दशक से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय रही भारतीय टीम के लिए यह मैच बेहद अहम है.

भारत का हालिया प्रदर्शन

टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने वेल्स को 3-1 से हराकर शानदार शुरुआत की थी. इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मुकाबले में डिफेंस की गलतियों ने टीम को भारी नुकसान पहुंचाया. पहले हाफ में बढ़त बनाने के बावजूद भारत 2-4 से हार गया. अब अगले दौर में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जीत या कम से कम ड्रॉ जरूरी है.

वर्ल्ड कप इतिहास में मुकाबले

हॉकी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अब तक पांच बार भिड़ चुके हैं. इनमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं जबकि दो बार पाकिस्तान विजयी रहा है. इन मुकाबलों में भारत ने कुल 10 गोल किए हैं. 2010 के मैच में संदीप सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से दो गोल दागे थे और वे पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टॉप स्कोरर बने.

ये भी पढ़ें-Khel Puraskar 2025: राष्ट्रीय खेल पुरस्कार विजेताओं की सूची जारी, देखें नाम

करो या मरो का मैच

इस बार भी भारतीय टीम के सामने चुनौती बड़ी है. डिफेंस को मजबूत रखते हुए पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल करना ही अगले दौर में पहुंचने का रास्ता है. नीदरलैंड्स का वही ऐतिहासिक मैदान एक बार फिर तय करेगा कि भारत 1973 की तरह इतिहास दोहराता है या नहीं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read