खेल

IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट में कैसी होगी पिच? बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद

India Vs South Africa 1st Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कल यानी 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है. दोनों देशों के बीच सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही है. मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम को प्रैक्टिस करते हुए देखा गया. कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया. दोनों टीमों की नजरें सेंचुरियन की पिच पर है, जिसके बाद दोनों टीम अपनी प्लेइंग इलेवन डिसाइड करेगी. कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों टीमों का फोकस ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर होगा.

सेंचुरियन में बल्लेबाज या गेंदबाज को मिलेगी मदद

सेंचुरियन की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार माना जाता है लेकिन जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल सकता है. मैच के पहले तीन दिनों तक गेंदबाजों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है. वहीं पिच पर घास होने के चलते अगले दो दिन स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है.

भारत के पास हार का बदला लेने का मौका

टीम इंडिया सेंचुरियन के मैदान पर आखिरी बार विराट कोहली की कप्तानी में साल 2018 में साउथ अफ्रीका से भिड़ी थी, जिसमें मेजबान टीम के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि, उस मुकाबले में बेहतरीन खेल दिखाया था. कोहली ने पहली पारी में 153 रनों की पारी खेली थी. लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके. अब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत के पास हार का बदला लेने का मौका होगा.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान रोहित शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वर्ल्ड कप से लेकर फ्यूचर प्लान तक… कई सवालों के दिए जवाब

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

18 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

46 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

50 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago