मनोरंजन

Kamal rashid khan Arrest: एक्टर KRK को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, New Year मनाने जा रहे थे दुबई, जानें पूरा मामला

Kamal rashid khan Arrest: फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वह न्यू ईयर मनाने के दुबई जा रहे थे. इस दौरान एयरपोर्ट पर ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. केआरके ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है. एक्टर केआरके ने अपनी गिरफ्तार की पीछे सलमान खान का हाथ बताया है. केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि- मैं पिछले एक साल से मुंबई में हूं. और मैं अपनी सभी अदालती तारीखों पर रेगुलर कोर्ट जा रहा हूं. आज मैं नए साल के लिए दुबई जा रहा था. लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, मैं 2016 के एक मामले में वॉन्टेड हूं, सलमान खान कह रहे हैं कि उनकी फिल्म टाइगर 3 मेरी वजह से फ्लॉप हुई है.

केआरके ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि अगर मैं किसी भी हालत में पुलिस स्टेशन या जेल में मर जाऊं, तो आप सभी को पता होना चाहिए कि यह एक हत्या है. और आप सब जानते हैं, कौन जिम्मेदार है!. अपने पोस्ट के साथ अभिनेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अलग-अलग मीडिया संस्थानों को भी टैग किया है.

साल 2022 में भी गिरफ्तार  हुए थे केआरके

बता दें कि अभिनेता केआरके साल 2022 में दो बार गिरफ्तार हो चुके हैं. पहली बार उन्हें इरफान और ऋषि कपूर से संबंधित विवादास्पद ट्वीट शेयर करने पर गिरफ्तार किया गया था. इसके कुछ ही महीनों के बाद सितंबर के महीने में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन इस बार मामला अलग था. इस बार उन पर अपनी फिटनेस ट्रेनर के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उनके कानूनी मामलों के विवाद बढ़ते रहे हैं.

मशहूर हस्तियों की अलोचनाओं के लिए जाने जाते हैं केआरके

कमाल आर खान बॉलीवुड और मशहूर हस्तियों की आलोचना के लिए जाने जाते हैं. पेशेवर मोर्चे पर वह भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं और निर्माण के लिए जाने जाते हैं. वह बिग बॉस के सीजन 3 में भी नजर आए थे.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

10 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago