खेल

IND vs SA: बुमराह के साथ-साथ साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब, मोहम्मद सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच

India vs South Africa 2nd Test Match: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज एक-एक से बराबर हो गया. केपटाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने सात विकेट से जीत दर्ज की. दूसरा मैच रोमांच से भरपूर रहा.यह मैच पूरे दो दिन भी नहीं चल पाया, लेकिन मैच का रिजल्ट भारत के पक्ष में रहा.

मोहम्मद सिराज बने प्लेयर ऑफ द मैच

भारत की जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह का बड़ा योगदान रहा. मोहम्मद सिराज ने इस मैच में सात विकेट झटके. उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट लिए और दूसरी पारी में एक विकेट मिला.  मोहम्मद सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया.

बुमराह को मिली प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

दूसरे टेस्ट मैच में सिराज के साथ-साथ जसप्रीत बुमराह ने भी घातक गेंदबाजी की. उन्होंने दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के 6 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा. इससे पहले पहली पारी में बुमराह को दो सफलता मिली थी. इस तरह से दूसरे मैच में उन्होंने कुल 8 विकेट झटके. इससे पहले सेंचुरियन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बुमराह ने 4 विकेट लिए थे. इस तरह से दो मैचों की सीरीज में जसप्रीत बुमराह ने 12 विकेट अपने नाम किया और सीरीज ने सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बने. उनके इस प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

ये भी पढ़ें- IND vs SA: केपटाउन में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज 1-1 से बराबर

डीन एल्गर और बुमराह को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर के लिए यह आखिरी टेस्ट सीरीज था. अब वह इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. अपने अंतिम टेस्ट मैच में डीन एल्गर सर्वाधिक रन बनाने में सफलता हासिल की. एल्गर ने दो मैचों की तीन पारियों में सर्वाधिक 201 रन बनाए. पूरी सीरीज ने डीन एल्गर के बल्ले से कुल 30 चौके निकले. पहले मैच में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली जो उनके करियर का बेस्ट स्कोर रहा. उन्होंने तीन पारियों में क्रमश: 185, 4 और 12 रन बनाए. एल्गर को सर्वाधिक रन बनाने के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

12 minutes ago

बद्रीनाथ पर मंडराया बर्फीले कहर का साया, 58.9 लाख घन मीटर बर्फ से तबाही की आशंका, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी

बद्रीनाथ धाम के ऊपर मौजूद तीन हैंगिंग ग्लेशियरों को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी…

29 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

46 minutes ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

1 hour ago

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

1 hour ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

Banke Bihari Temple: दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी…

1 hour ago