देश

‘ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं..’, दिल्ली CM को भेजे गए ED के समन पर बोले भाजपा नेता- परतें खुलती जा रही हैं

BJP Vs AAP: आम आदमी पार्टी के अगुआ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के समक्ष पेश नहीं हुए. ED ने उन्हें समन भेजा था. हालांकि, केजरीवाल ने नजरअंदाज कर दिया. अब भारतीय जनता पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोल रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए समन पर भाजपा नेता शहज़ाद पूनावाला ने कहा, “ऐसा कोई सगा या विभाग नहीं जिसे आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल ने ठगा नहीं. केवल शराब ही नहीं…दवाई में भी और जांच में ना जाने से लेकर जांच करवाने में भी जो भ्रष्टाचार अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया है, अब एक के बाद एक उसकी परतें खुलती जा रही हैं.”

‘घोटाले की जांच तो होगी उन्हें क्यों डर लग रहा है’

भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह ने कहा, “शराब घोटाले की जांच तो होगी और घोटाले से इनके (अरविंद केजरीवाल) भी तार जुड़े हुए हैं…यदि ऐसा नहीं है तो जांच से डर क्यों लग रहा है? अगर बिल्कुल सच्चे हैं तो आपकी छवि और अच्छी होगी अगर आप जांच में साथ देंगे.”

‘राजनीति में आने से पहले ये ईमानदारी की बातें करते थे’

भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए समन पर कहा, “राजनीति में आने से पहले अरविंद केजरीवाल ईमानदारी की बड़ी-बड़ी बातें करते थे. जितने लोगों को उन्होंने ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया, कोर्ट ने उनमें से किसी को भी जमानत नहीं दी. उपमुख्यमंत्री हो, मंत्री हो या सांसद, आज आम आदमी पार्टी के नेता जेलों में पड़े हैं…अब तो नए-नए भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं. पहले फर्जी दवाइयों का और अब फर्जी जांच का. यानी जांच भी फर्जी, दवाइयां भी फर्जी.”

इधर, अखिलेश यादव ने ​लिया केजरीवाल का पक्ष

केजरीवाल को ED द्वारा भेजे गए समन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है. अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा, “ये कोई नई चीज नहीं हो रही है. जितने भी विपक्ष के नेता हैं, उनके खिलाफ लगातार सरकार कार्रवाई कर रही है. पूरा देश जनता है कि जांच एजेंसी का कैसे इस्तेमाल हो रहा है. सरकार के खुद के लोग कह रहे कि एजेंसी का इस्तेमाल होने से सरकार का ही नुकसान होगा.”

यह भी पढ़िए: “झूठे आरोप और फर्जी समन भेजकर ईमानदारी पर चोट पहुंचाई जा रही”, ED के समन पर केजरीवाल का पलटवार

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago