Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान के ट्रॉफी चोर नकवी को भारत की शेरनियों ने कर दिया जलील, BCCI ने कही ये बात

Asia Cup 2026: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 का फाइनल श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता और मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया.

The women's team refused to accept the trophy from Naqvi.

महिला टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

पिछले साल भारतीय पुरुष टीम ने जो किया था, इस बार वही भारतीय महिला टीम ने कर दिखाया. एशिया कप 2026 का फाइनल जीतने के बाद महिला खिलाड़ियों ने भी मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से साफ इनकार कर दिया. इस फैसले ने एक बार फिर क्रिकेट जगत में चर्चा छेड़ दी.

BCCI ने क्या कहा?

दुबई में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि महिला टीम ने पुरुष टीम के रुख का समर्थन किया है. उन्होंने बताया कि 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशवासियों का दबाव था कि पाकिस्तान से किसी भी तरह का संबंध न रखा जाए. सरकार ने मल्टीनेशन टूर्नामेंट में खेलने की मंजूरी दी थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर शर्त माननी पड़े.

नकवी से दूरी की वजह क्या है?

सैकिया ने कहा कि मोहसिन नकवी न सिर्फ ACC अध्यक्ष हैं बल्कि PCB चेयरमैन और पाकिस्तान सरकार में मंत्री भी हैं. ऐसे में भारतीय टीम उनसे ट्रॉफी लेना उचित नहीं समझती. महिला खिलाड़ियों ने अपने फैसले से दिखा दिया कि वे पुरुष टीम के साथ खड़ी हैं. उनके लिए असली जीत ट्रॉफी नहीं बल्कि मैदान पर मिली सफलता है.

कोच अमोल मजूमदार ने क्या कहा?

महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यह निर्णय BCCI का था और टीम पूरी तरह बोर्ड के साथ है. उन्होंने कहा कि हमारे लिए टूर्नामेंट खत्म हो चुका है और हम चैंपियन बन चुके हैं. यही हमारे लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है. अब हमारा ध्यान एशियन गेम्स पर है.

फाइनल में शानदार जीत

भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया. जीत के बाद खिलाड़ियों ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया, जिससे यह विवाद और सुर्खियों में आ गया.

ये भी पढ़ें-‘अंडिस्प्यूटेड डॉमिनेंस…’, एशिया कप कब्जाने वाली लड़कियों को अमित शाह ने क्या कहा?

महिला टीम का यह कदम साफ करता है कि भारतीय क्रिकेट में देशहित को प्राथमिकता दी जाती है. चाहे पुरुष टीम हो या महिला टीम, दोनों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि सम्मान और आत्मसम्मान सबसे ऊपर है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read