खेल

IND vs AFG: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ, जानें कैसा रहा दोनों सुपर ओवर

India vs Afghanistan 3rd T20I: टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मैच में हराकर सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया. सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला गया. यह टाई हो गया. जिसके बाद मैच सुपर ओवर तक गया लेकिन यहां भी बात नहीं बनी तो दूसरी बार सुपर ओवर हुई, जिसमें भारत को जीत मिली. इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. मोहाली और इंदौर में खेले गए पहले दो मैच में रोहित शर्मा अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे लेकिन तीसरे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली.

भारत ने बनाए थे 212 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 212 रन बनाए थे. भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 121 रनों की नाबाद पारी खेली थी. वहीं रिंकू सिंह ने भी 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. भारत की ओर से 213 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने भी 20 ओवर में 212 रन बना लिए और मैच टाई हो गया.

पहला सुपर ओवर हुआ टाई

मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर हुआ. जिसमें अफगानिस्तान ने 16 रन बनाए. इसके जवाब में भारत ने भी 16 रन बनाए. इस तरह से पहला सुपर ओवर टाई हो गया. यहां पर फैंस को वो पल याद आ गया, जब साल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए फाइनल मैच का सुपर ओवर टाई हो गया था. जिसके बाद बाउंड्री काउंड के आधार पर इंग्लैंड को जीत दिया गया था. लेकिन यहां पर नियम बदला हुआ था. इसी के चलते पहला सुपर ओवर टाई होने के बाद एक और सुपर ओवर हुआ.

दूसरे सुपर ओवर में रवि बिश्नोई बने हीरो

पहले सुपर ओवर टाई होने के बाद दूसरे सुपर ओवर में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 12 रनों का टारगेट रखा. लेकिन अफगानिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी करने आई तो एक रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर गए. दूसरे सुपर ओवर के हीरो रहे रवि बिश्नोई ने एक रन देकर दो विकेट झटक लिए. इस तरह से भारत ने अफगानिस्तान को हराकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

13 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

43 minutes ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

59 minutes ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

1 hour ago

आखिर क्यों भड़का पेशेंट? मेडिकल जांच के दौरान महिला डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल

Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…

1 hour ago

फर्जी NRI हाउसिंग लोन मामले में ED की दिल्ली-एनसीआर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में 13 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…

1 hour ago