देश

‘स्कूलों में छुट्टियां…ड्राई डे…’ राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कैसी है राज्यों की तैयारी?

States Declared Holiday and Dry Day on 22 January: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी को होना है. आयोजन के लिए अयोध्या दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है. पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे. कार्यक्रम के लिए कई वीआईपी को न्योता भेजा गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिर ट्रस्ट के अधिकारी और प्रशासन जी जान से जुटे हैं. इस बीच प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में अनुष्ठान भी शुरू हो चुके हैं.

इस बीच कई राज्यों में स्कूलों ने अवकाश घोषित किया है. हालांकि राज्यों में भी इस आयोजन को लेकर अलग-अलग तैयारियां की जा रही है. आइये एक नजर डालते हैं राज्यों की स्थिति पर-

उत्तरप्रदेश- यूपी में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया है. इसके साथ ही पूरे राज्य में शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, आधे दिन बंद रहेंगे देश के सभी सरकारी दफ्तर

एमपी- एमपी में सीएम मोहन यादव ने 22 जनवरी को छुट्टी घोषित की है. इसके साथ ही शराब और भांग की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है. इसके अलावा सभी लोगों से 22 जनवरी को दीपावली मनाने के लिए कहा गया है.

हरियाणा- हरियाणा में भी सरकार ने 22 जनवरी को स्कूल बंद रखने की घोषणा की है. इसके अलावा प्रदेश में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है.

छत्त्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ सरकार ने भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए राज्य की सभी सरकारी स्कूलों और काॅलेजों में 22 जनवरी को अवकाश घोषित किया है. सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सियाराम को पूरा संसार जानता है. मैं आपको प्रणाम करता हूं. इसके अलावा यहां भी 22 जनवरी को पूरे राज्य में लोगों से दीपावली मनाने की अपील की गई है.

गोवा- गोवा में भाजपा की प्रमोद सांवत सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस दिन अवकाश रहेगा.

यह भी पढ़ेंः America: “पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हासिल की असाधारण उपलब्धियां”, अमेरिका ने हिंदू राष्ट्रवाद के मुद्दे पर कही ये बात

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

26 minutes ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

41 minutes ago

WiFi में नहीं चलेगा WhatsApp! 1 जनवरी से क्या बदल रहे है भारत सरकार?

WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…

60 minutes ago

खालिस्तान नेशनल आर्मी के नाम से आई धमकी, मुंबई मेयर ऑफिस से लेकर सुपरस्टार तक बढ़ाई गई सुरक्षा

Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…

1 hour ago

ट्रक की टक्कर, लहूलुहान ड्राइवर… और फिर सड़क पर शुरू हो गया ‘टमाटर लूट’ का खेल

Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…

2 hours ago

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामला: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वकिंडाइक अमेरिका से लौटकर राऊज एवेन्यु कोर्ट में पेश, इमिग्रेशन एक्ट से बरी

म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…

2 hours ago