सुनील छेत्री (फोटो- IANS)
Sunil Chhetri’s Last International Match: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वालिफायर मैच में कुवैत के खिलाफ मैच खेलकर भारत ने अपने स्ट्राइकर कप्तान सुनील छेत्री को विदाई दी. हालांकि यह मुकाबला ड्रॉ (0-0) हो गया. भारतीय टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज करती तो छेत्री के लिए यह शानदार विदाई होती क्योकिं मैच ड्रॉ होने से उसकी क्वालिफायर्स के तीसरे दौर में पहुंचने की संभावनाओं को तगड़ा झटका लगा है.
39 साल के सुनील छेत्री ने इस मुकाबले के साथ ही अपने 19 साल के इंटरनेशनल करियर को विराम दे दिया. उन्होंने भारत की ओर से 151 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 94 गोल किए. इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वह पूर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो (128), ईरान के अली देई (108) और अर्जेंटीना के लियोनल मेसी (106) के बाद चौथे स्थान पर हैं.
बीते 16 मई को जब छेत्री ने इंटरनेशल फुटबॉल से संन्यास लेने का ऐलान किया था तो फीफा ने भी उनकी उपलब्धियों का बखान किया था. सुनील छेत्री को अंतिम मैच में विदाई देने के लिए हजारों दर्शक स्टेडियम में पहुंचे थे. इसमें उनके माता-पिता और पत्नी सोनम भट्टाचार्य समेत कई अधिकारी और पूर्व खिलाड़ी शामिल थे.
छेत्री के आखिरी मैच में दर्शकों को इस बात का मलाल रह गया कि सुनील अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में गोल नहीं कर पाए. हालांकि छेत्री क्लब फुटबॉल में खेलते रहेंगे. इंडियन सुपर लीग में उनका बेंगलुरू एफसी के साथ अगले साल तक का कॉन्ट्रैक्ट है. बता दें कि सुनील छेत्री ने अपना पहला इंटरनेशनल मैच 12 जून 2005 को पाकिस्तान के क्वेटा में खेला था. वह मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था. छेत्री ने ही उस मुकाबले में गोल किया था, लेकिन गुरुवार को वह ऐसा नहीं कर पाए.
कुवैत के खिलाफ मैच ड्रॉ होने से भारत के 5 अंक हो गए हैं. अब उसे अपने अंतिम मैच 11 जून को कतर से खेलना है. उसी दिन कुवैत को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है. कुवैत के 4 अंक हैं.
सुनील छेत्री ने कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में अपना आखिरी मैच कुवैत के खिलाफ खेला. छेत्री को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे. स्टेडियम में करीब 59 हजार दर्शक पहुंचे थे. ज्यादातर दर्शक छेत्री की 11 नंबर वाली जर्सी पहनी हुई थी. छेत्री ने पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था तो इस कारण उनके प्रशंसक उन्हें भारत के लिए आखिरी मैच खेलते हुए देखने से चूकना नहीं चाहते थे.
ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क की ‘ड्रॉप इन’ पिच की क्यों हो रही आलोचना? इंग्लैंड के इस पूर्व कप्तान ने भी उठाए सवाल
-भारत एक्सप्रेस
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…