खेल

सुनील छेत्री ने फैंस से की बड़ी अपील, कहा- ‘बस आएं और हमें प्रोत्साहित करें’

New Delhi: फुटबॉल जगत में सुनील छेत्री एक बड़ा नाम है. छेत्री इकलौते भारतीय फुटबॉलर हैं, जिनकी तुलना फैंस रोनाल्डो और मेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से करते हैं. यह वही खिलाड़ी हैं, जिसने भारतीय फुटबॉल को नए मुकाम तक पहुंचाया है. गुरुवार को भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने संन्यास लेने का ऐलान किया है. वह कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफायर के बाद अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेंगे.

लोग स्टेडियम पहुंचे और खेल का आनंद लें

सुनील छेत्री से जब कोलकाता में घरेलू दर्शकों से उनकी उम्मीदों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपने फैंस से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खेल का आनंद लेने की अपील की. छेत्री ने कहा, “बस आएं और हमें प्रोत्साहित करें. हमारे देश में कई शानदार मैदान हैं, जिन्होंने इस खेल को और मजेदार बना दिया, लेकिन इन सब में साल्ट लेक शीर्ष पर है.”

साल्ट लेक में खेलेंगे आखिरी मुकाबला

साल्ट लेक को लेकर सुनील छेत्री ने कहा कि, “यह मैदान अविश्वसनीय है. यहां ऐसे प्रशंसक हैं जो मोहन बागान, ईस्ट बंगाल, मोहम्मडन एससी या स्थानीय क्लबों के समर्थक हैं, लेकिन अजीब बात है कि ये क्लब उस वर्ष कैसा भी प्रदर्शन कर रहे हों, वे राष्ट्रीय टीम के लिए बड़ी संख्या में आते हैं और अपनी टीम को सपोर्ट करते हैं.”

छेत्री ने ब्लू टाइगर्स के लिए खेले हैं 150 मैच

एआईएफएफ की ओर से शुक्रवार को आयोजित किए गए एक वर्चुअल बातचीत में सुनील छेत्री ने कहा कि, “घबराएं नहीं, मुझे पता है कि यह एक बड़ा मैच है. बड़ी संख्या में यहां आएं और मैच का आनंद लें. ” भारतीय फुटबॉल के 39 वर्षीय दिग्गज खिलाड़ी देश के शीर्ष गोल स्कोरर के रूप में खेल से संन्यास लेंगे. अनुभवी स्ट्राइकर ने ब्लू टाइगर्स के लिए 150 मैच खेले हैं और 94 गोल किए हैं.

सर्वाधिक गोल करने वाले वर्ल्ड के तीसरे खिलाड़ी हैं छेत्री

सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय गोल की सूची में अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी (180 मैचों में 106 गोल) और पुर्तगाल के महान क्रिस्टियानो रोनाल्डो (205 मैचों में 128 गोल) के बाद सुनील छेत्री (150 मैच में 94 गोल) तीसरे स्थान पर हैं. जब छेत्री से भारत की जर्सी में अंतिम मुकाबले पर उनकी भावनाओं के बारे में पूछा गया, तो कप्तान ने कहा, “फिलहाल, हम सिर्फ कुवैत के बारे में सोच रहे हैं.”

संन्यास लेने का कारण मानसिक पहलु

इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने के फैसले के बारे में छेत्री ने कहा कि वह फिटनेस या उम्र नहीं बल्कि ‘मानसिक पहलू’ के कारण इस फैसले पर पहुंचे हैं. छेत्री ने कहा, “संन्यास का फैसला शारीरिक पहलू के कारण नहीं था, मैं अभी भी फिट हूं, दौड़ रहा हूं और कड़ी मेहनत कर सकता हूं, लेकिन मेरे संन्यास लेने के फैसले का कारण मानसिक पहलू है.”

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Playoffs Scenario: लखनऊ सुपर जायंट्स के पास अब भी प्लेऑफ में पहुंचने का मौका, समीकरण जानकर हो जाएंगे हैरान

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

53 minutes ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

1 hour ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

1 hour ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

1 hour ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

1 hour ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago