होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह.
Amit Shah Pratiwad Sabha: केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल आए. यहां उन्होंने राजधानी कोलकाता में प्रतिवाद सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला. शाह ने कहा, ‘ममता दीदी का समय खत्म हो चुका है, 2024 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाकर सत्ता में आयेगी.’
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शाह ने कहा, ‘ममता बनर्जी सोनार बांगला और मां माटी मानुष के नारे के साथ कम्युनिस्टों को हटाकर सत्ता में आईं, लेकिन बंगाल में कोई परिवर्तन नहीं हुआ. आज भी बंगाल में घुसपैठ, तुष्टिकरण, राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार हो रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘मैं यहां आज आह्वान करने आया हूं, अगर 2026 में भाजपा सरकार बनानी है, तो इसकी नींव 2024 के लोकसभा चुनाव में डाल कर मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाइए.’
तृणमूल कांग्रेस और कम्युनिस्टों पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री शाह बोले, बंगाल में 27 साल कम्युनिस्टों का शासन रहा, तीसरे टर्म में ममता बनर्जी की सरकार बनी. दोनों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया. पूरे देश में चुनावी हिंसा सबसे ज्यादा बंगाल में होती है. उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी बंगाल में घुसपैठ को रोक नहीं पाई हैं. इस राज्य में खुलेआम घुसपैठियों को वोटर कार्ड और आधार कार्ड बंट रहे हैं और ममता चुप बैठी हैं.
शाह बोले, ”जिस बंगाल में कभी सुबह-सुबह रवीन्द्र संगीत सुनाई पड़ता था, आज वही बंगाल बम धमाकों से गूंज रहा है. पूरे देश से गरीबी खत्म हो रही है, लेकिन बंगाल में गरीबी कम होने का नाम नहीं ले रही है. इस राज्य को कम्युनिस्टों और ममता ने मिलकर बर्बाद कर दिया’
— भारत एक्सप्रेस
28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…
Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…
28 अक्टूबर 2026, बुधवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, कृतिका-रोहिणी नक्षत्र और शुभ…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापार…