भारतीय शेरनियों ने रचा इतिहास
Indian Women Hockey Reward: एफआईएच महिला हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने शानदार उपलब्धि हासिल की है. बेल्जियम और नीदरलैंड्स में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत ने पांचवां स्थान पाया, जो 1974 के बाद से अब तक का सबसे बेहतरीन नतीजा है.
जर्मनी पर बड़ी जीत
एम्सटेलवीन में खेले गए 5वें/6वें स्थान के मुकाबले में भारत ने दुनिया की पांचवें नंबर की टीम जर्मनी को 3-1 से हराकर इतिहास रच दिया. सलिमा टेटे की कप्तानी में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार झेली, जबकि चीन, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ ड्रॉ खेला और दक्षिण अफ्रीका को 6-1 से हराया.
कोच और टीम की मेहनत
मुख्य कोच शोर्ड मारिन की देखरेख में भारतीय टीम ने जर्मनी पर जीत दर्ज कर अभियान का शानदार अंत किया. खिलाड़ियों की मेहनत और जज्बे ने इस बार भारत को नई ऊंचाई पर पहुंचाया.
हॉकी इंडिया की घोषणा
टीम की इस सफलता पर हॉकी इंडिया ने खिलाड़ियों को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया. अध्यक्ष डॉ. दिलीप तिर्की ने कहा कि 52 साल बाद वर्ल्ड कप में पांचवें स्थान पर आना भारतीय महिला हॉकी के लिए ऐतिहासिक है. उन्होंने इसे खिलाड़ियों की मेहनत और साहस का नतीजा बताया.
ये भी पढ़ें-आज से महिला एशिया कप का आगाज, जानिए भारत का पूरा शेड्यूल और कहां देखें लाइव
खिलाड़ियों को मिली प्रेरणा
सेक्रेटरी जनरल भोला नाथ सिंह ने कहा कि सलिमा और उनकी टीम ने देश को गर्व महसूस कराया है. उन्होंने दुनिया की बेहतरीन टीमों के खिलाफ खेलते हुए अपनी जगह बनाई. यह पुरस्कार उनकी मेहनत को सम्मान देने का तरीका है और इससे टीम को एशियन गेम्स की तैयारी में और प्रेरणा मिलेगी.
ये भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की अंडर-19 टीम घोषित, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिला वनडे में मौका
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


