खेल

काउंटी क्रिकेट में धमाल मचाएगा टीम इंडिया का ये दिग्गज, लेस्टरशायर के साथ किया करार

अजिंक्य रहाणे ने काउंटी सीजन का दूसरा चरण खेलने के लिए लेस्टरशायर के साथ करार किया है. वह क्लब के वनडे कप अभियान और काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे. 36 वर्षीय रहाणे ने पिछले वर्ष वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह पाने से पहले लेस्टरशायर के लिए खेलने पर अपनी सहमति प्रदान की थी. इसके बाद वह वेस्टइंडीज के टेस्ट दौरे पर गए और इसलिए 2023 में काउंटी का हिस्सा नहीं बन पाए.

लेस्टरशायर के क्रिकेट निदेशक क्लाउड हेंडरसन ने कहा, “अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी का जुड़ना हमारे लिए काफी उत्साहित होने वाला क्षण है. दुर्भाग्यवश पिछले वर्ष अजिंक्य का शेड्यूल हमसे मेल नहीं खा पाया. लेकिन वह मौजूदा सीज़न के दूसरे चरण में हमसे जुड़ रहे हैं, इससे टीम को काफ़ी लाभ मिलेगा”

रहाणे ने वेस्टइंडीज़ दौरे पर दोनों टेस्ट मैच खेले थे लेकिन इसके बाद उन्हें भारतीय टीम में दोबारा जगह नहीं मिली. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 45.76 की औसत से 13000 से अधिक रन बनाए हैं. जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में 39.42 की औसत से उनके नाम 6745 रन हैं. रहाणे ने कहा, “लेस्टरशायर के लिए खेलने के लिए एक और अवसर पाकर में काफी उत्साहित हूं. मैं पिछले साल टीम के नतीजे देख रहा था और मैं इससे काफी प्रभावित भी हुआ. मुझे उम्मीद है कि उनके साथ मैं अपनी क्रिकेट का आनंद उठा पाऊंगा और क्लब के लिए योगदान दे पाऊंगा.”

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Semi Final 2: भारत बनाम इंग्लैंड मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, क्या सीधे फाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया!

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

33 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

35 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

35 minutes ago

100 साल का हुआ UPSC: जानिए कैसे ली कमीशन की सिफारिश से बदला भारत का प्रशासनिक ढांचा

1 अक्टूबर 1926 को स्थापित UPSC ने 1 अक्टूबर 2026 को अपना शताब्दी वर्ष पूरा…

52 minutes ago

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस: जब भोजपुरी के सुरों ने अंग्रेजी की दुनिया में बांधा समां

प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस मनाया जाता है. यह दिवस संत जेरोम…

53 minutes ago