बारिश के दौरान स्टेडियम का दृश्य (फोटो- बीसीसीआई)
T20 World Cup 2024, Semi Final-2: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार (27 जून) को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. गुयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी. बारिश के कारण टॉस में देरी हुई. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से होनी थी लेकिन बारिश के चलते टॉस में देरी हुई. दोनों देशों के बीच खेले जाने वाले इस मैच पर बारिश का संकट अभी टला नहीं है.
दूसरे सेमीफाइनल से एक दिन पहले गुयाना में काफी बारिश हुई थी. वहीं मैच वाले दिन भी यहां पर बारिश की संभावना है. गुयाना में आज सुबह भी काफी तेज बारिश हुई. यहां पर बारिश इस समय आंख मिचौली का खेल खेल रही है. हालांकि, राहत की बात ये है कि फिलहाल बारिश थमी हुई है और मैच की संभावना बनी हुई है. बता दें कि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है, ऐसे में आज ही नतीजा निकलेगा.
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
फिल साल्ट, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, रीस टॉपली.
-भारत एक्सप्रेस
गया में लड़की से कथित बदसलूकी का वीडियो सामने आने के बाद बिहार की सियासत…
Viksit Bharat 2047: प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत@2047 मिशन के तहत सांसदों-विधायकों के लिए रोजगार…
Captain Smit Machar: गुजराती पायलट कैप्टन स्मित मछार की बहादुरी पर गुजरात सरकार उन्हें गुजरात…
गृह मंत्री अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब और देश से ड्रग्स खत्म…
Plane Hijacking History: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में हुई हिंसक झड़प और पायलट की सूझबूझ से…
मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…