खेल

INDW vs AUSW: 6 गेंद में टीम इंडिया ने बनाए 20 रन, मांधना- रिचा ने कंगारुओं के जबड़े से छीनी जीत

IND W vs AUS W: पांच मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देते हुए मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारुओं ने इंडियन विमेंस के सामने 187 रन का लक्ष्य रखा. मैच का फर्स्ट हाफ पूरी तरह भारत के खिलाफ रहा क्योंकि टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. बेथ मूनी (नाबाद 82) और ताहलिया मैक्ग्रा (नाबाद 70) ने दूसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया (Australia) को 187 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. जो एक रिकॉर्ड पार्टनरशिप है. यहां से मुकाबले में भारत बैकफुट पर था लेकिन स्मृति मांधाना के मैजिक शो के बाद टीम ने मैच पर पकड़ बनाई जिसे अंजाम दिया रिचा घोष की छोटी मगर तूफानी पारी. नंबर 5 पर बल्लेबाजी करते हुए 19 साल की ऋचा 13 गेंदों पर तीन छक्कों की मदद से 26 रन बनाकर नाबाद रहीं. 20 ओवर के खले में भारत ने भी 187 रन ही बनाए और मैच का नतीजा फिर सुपर ओवर से निकला जहां भारत ने बाजी मारी.

ऐसा रहा सुपर ओवर का रोमांच

पहले भारत की बल्लेबाजी, बनाए 20 रन

-पहली गेंद – हीदर ग्राहम की बॉल पर ऋचा ने छक्का लगाया

-दूसरी गेंद- ऋचा घोष OUT

-तीसरी गेंद- हरमनप्रीत कौर ने 1 रन लिया

-चौथी गेंद- स्मृति मंधाना ने चौका जड़ा

-पांचवीं गेंद- स्मृति मंधाना ने सिक्सर लगाया

-छठी गेंद- स्मृति मंधाना ने 3 रन लिए

ये भी पढ़ें: Georgina Rodríguez: पुर्तगाल की हार के बाद भड़की रोनाल्डो की पार्टनर, पूछा ये सवाल ?

ऑस्ट्रेलिया ने सुपर ओवर में बनाए 16 रन

-पहली गेंद – रेणुका सिंह की गेंद पर एलिसा हीली ने चौका मारा

-दूसरी गेंद-  एलिसा हीली ने 1 रन लिया

-तीसरी गेंद- एश्ले गार्डनर का विकेट

-चौथी गेंद- ताहलिया मैक्ग्रा ने 1 रन लिया

-पांचवीं गेंद- एलिसा हीली ने चौका जड़ा

-छठी गेंद- एलिसा हीली ने सिक्सर लगाय…

एक नजर में मैच के रिकार्ड्स..

-भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में सबसे बड़ा टोटल

-मूनी-मैग्राथ के बीच नाबाद 158 रनों की साझेदारी

-भारत ने सबसे बड़ा स्कोर चेज किया

बता दें, ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम भारत दौरे पर है. भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं और सीरीज 1-1 से बराबर है.

-भारत एक्सप्रेस 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

1 minute ago

EPFO Update: क्या सुरक्षित रहेगी कर्मचारियों की मेहनत की कमाई? EPFO के इस नए प्रस्ताव से मची हलचल

EPFO News: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्यों की बचत का एक हिस्सा अब…

9 minutes ago

योगी अकेले मैदान में, संगठन कहां खड़ा है?

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती योगी…

13 minutes ago

‘ये कैसे भाई-बहन… नीयत ठीक नहीं’, लव गिल-स्काउट विवाद पर गौहर खान का रिएक्शन

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट की नजदीकियों पर विवाद के बीच गौहर खान…

23 minutes ago

यूपी भाजपा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर उत्साहित, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए बनेगा रोडमैप

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी…

34 minutes ago

किराया 625 और मांगा 1479…विरोध करने पर ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी और दी धमकी

गुरुग्राम में ऐप पर ₹625 किराया होने के बावजूद महिला से ₹1479 वसूलने और विरोध…

36 minutes ago