देश

Madhya Pradesh: मतगणना को लेकर कांग्रेस ने बनाई खास रणनीति, सभी प्रत्याशियों को बुलाया भोपाल, जानें काउंटिंग से पहले क्यों मची हलचल

MP Elections: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान संपन्न हो चुका है. ऐसे में सभी को अब नतीजों का इंतजार है. इसके साथ ही बीजेपी और कांग्रेस की भी धड़कने बढ़ी हुई हैं कि 3 तारीख को सत्ता की कुर्सी किसके पास होगी. इस पर कांग्रेस काफी सतर्क हो गई है. दरअसल मतगणना के समय कुछ सीट पर जीत-हार का अंतर काफी कम होता है. इसलिए मतगणना सही तरीके से होना काफी जरुरी है. मतगणना को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति बनाते हुए अपने सभी प्रत्याशियों के लिए भोपाल बुलाया है. जानकारी के मुताबिक, सभी उम्मीदवार भोपल पहुंच भी चुके हैं.

बताया जा रहा है कि मतगणना की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अपने सभी प्रत्याशियों को खास ट्रेनिंग देने वाली है. कांग्रेस के सभी सीट के उम्मीदवार अपनी विधानसभा सीट से दो-दो बूथ एजेंट को भी अपने साथ लेकर जाएंगे.

सभी मतदताओं को अलर्ट रहने का आदेश

भोपाल में सभी प्रत्याशी ट्रेनिंग लेने के बाद अभी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में वापस जाएंगे और सभी बूथ कार्यकर्ताओं को मतगणना की बारीकियों के बारे में बताएंगे. ट्रेनिंग में सभी को मतदान के दौरान पूरी तरह से अलर्ट रहने को कहा गया है. ताकी चुनाव में किसी भी तरह कोई गड़बड़ी न हो सके. कांग्रेस ने पहले गड़बड़ी की आशंका जतायी है. इसलिए बिना किसी दवाब के मतगणना के दौरान नजर बनाए रखने के लिए रणनीति बनाई गई है.

क्यों किया जा रहा है ऐसा ?

बता दें कि इस बात की आशंका हैं कि इस चुनाव में कुछ सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर होने वाली है. इस सीटों पर वोटों का अंतर भी काफी कम होने वाला है. इसके बूथ एजेंटों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. पार्टी को लग रहा है कि मतगणना के दौरान क्लोज फाइटिंग पर गड़बड़ी की जा सकती है. इसलिए एक-एक वोट काफी जरुरी है. पोलिंग बूथ का डेटा कई बार चेक किया जाएगा.

गौरतलब है कि ईवीएम की निष्पक्षता पर कई बार सवाल उठ चुके हैं. ऐसे में कांग्रेस सभी 230 प्रत्याशियों को ट्रेनिंग दे रही है. ताकी काउटिंग के दौरान गड़बड़ी को रोका जा सके.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘बांग्लादेश तैयार रहो…’, जलते बांग्लादेश के बीच 16 दिसंबर को अपने देश लौट रही शेख हसीना

Sheikh Hasina Return: बांग्लादेश अवामी लीग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है…

4 minutes ago

29 नवंबर के कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को फिर मिली धमकी, धारवाड़ पुलिस को भेजे ईमेल में किस बात की चेतावनी?

Diljit Dosanjh Concert Bomb Threat: सिंगर दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले धमकी…

1 hour ago

नवादा में भीषण सड़क हादसा, CCTV में कैद हुआ टक्कर का खौफनाक मंजर; एक बाइक पर सवार तीन किशोरियों समेत चार घायल

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा में सिरदला थाना क्षेत्र के गया-रजौली एसएच-70 पर बाइक…

2 hours ago

अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस, क्या यूपी चुनाव में बीजेपी को मिलेगा सियासी फायदा?

Ayodhya Janakpur Train: अयोध्या से जनकपुर तक सरयू कमला एक्सप्रेस शुरू हो गई है. यह…

2 hours ago