खेल

IPL 2023: मुंबई को हराने वाले LSG के Mohsin Khan का छलका दर्द, शेयर की इमोशनल स्टोरी

Mohsin Khan, IPL 2023: पिछला साल मोहसिन खान के लिए बहुत मुश्किल रहा है. लखनऊ सुपर जाइंट्स के डेब्यू सीजन में उन्होंने 9 मैचों में छह से कम की इकॉनमी रेट से 14 विकेट लिए थे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को भारतीय तेज गेंदबाजी अटैक की नई ताकत के रूप में पहचान मिली, जिस पर भारतीय चयनकर्ताओं ने कड़ी नजर रखी थी. लेकिन एक दुर्भाग्यपूर्ण चोट ने उन्हें पूरे घरेलू सत्र से बाहर कर दिया और एक तेज गेंदबाज के रूप में उनके भविष्य पर भी सवालिया निशान लगा दिया. मगर उन्होंने इस झटके का सामना किया, इससे बाहर निकले और मैदान में वापसी की. अब IPL 2023 में वो अपनी सटीक गेंदबाजी से धुरंधर बल्लेबाजों के भी पसीने छुड़ा रहे हैं.

मुंबई को हराने वाले मोहस‍िन खान का छलका दर्द

मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने मैच जिताऊ स्पेल को अपने पिता को समर्पित किया है. मोहसिन के पिता मैच से एक दिन पहले तक अस्पताल में भर्ती थे. मोहसिन ने मैच के आखिरी ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए जरूरी 11 रन नहीं बनाने दिए.

ये भी पढ़ें: PBKS vs DC: धर्मशाला में वॉर्नर-धवन की टक्कर, पंजाब को ‘6 फीट 3 इंच’ का खिलाड़ी देगा झटका!

मैच के बाद उन्होंने कहा “दुख की बात है कि मेरे पिता आईसीयू में थे, उन्हें कल ही छुट्टी मिली, इसलिए ये मैच मैं उनके लिए खेल रहा था. वह शायद टीवी पर मैच देख रहे हों, वह पिछले दस दिनों से आईसीयू में थे. वह बहुत खुश होगें.”

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान बात करते हुए मोहसिन ने मुश्किल बीते अपने पिछले 12 महीनों के बारे में भी बताया. वर्ष 2022 में अपने पहले आईपीएल सीजन में मोहसिन ने 5.97 की इकॉनमी के साथ नौ मैचों में 14 विकेट लिए थे, लेकिन उनके कंधे में गंभीर चोट लगी और वे पूरे एक साल तक कोई क्रिकेट नहीं खेल पाए.

मोहसिन ने लिखी लखनऊ की जीत की कहानी

मोहसिन ने अपने पहले दो ओवरों में 21 रन दिए और नेहाल वढेरा का विकेट भी लिया. उन्हें आखिरी ओवर की जि़म्मेदारी दी गई और उनके सामने टिम डेविड और कैमरून ग्रीन थे. धीमी गेंदों और यॉर्कर के मिश्रण का उपयोग करते हुए मोहसिन ने केवल पांच रन दिए और अपनी टीम को दो महत्वपूर्ण अंक दिलवाने के साथ ही लखनऊ को अंक तालिका में नंबर 3 पर पहुंचा दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago