Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

VIDEO: गुजरात के खिलाफ अपनी टीम को चीयर करने पहुंचे Rishabh Pant, चोट के बाद पहली बार स्टेडियम में आए नजर

GT vs DC: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ऋषभ पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ मौजूद हैं.

DC vs GT

Photo- VIDEO screengrab

Rishabh Pant: IPL 2023 का 7वां मैच गुजरात टाइटन्स (GT) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) और के बीच खेला जा रहा है. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहा है. सीजन की शुरुआत बेशक दिल्ली के लिए अच्छी नहीं रही क्योंकि पहले मुकाबले में उन्हें लखनऊ के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड जीत की तलाश में मैदान में है.

पंत को देख भावुक हुए फैंस

जब से ऋषभ पंत के सड़क हादसे की खबर सामने आई, तब से लेकर अब फैंस उनके सलामती की दुआ कर रहे हैं. पंत भी अपनी स्पीडी रिकवरी के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं. इस बीच पहली बार ऋषभ फैंस के सामने आए हैं. बता दें पंत को दिल्ली के स्टेडियम में देख फैंस भावुक हो गए.

पंत के आने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने भी उनके लिए खास वीडियो बनाया. इसमें सभी खिलाड़ियों ने उनकी रिकवरी पर खुशी जताई. अक्षर पटेल ने कहा कि वो जल्द से जल्द पंत के साथ दोबारा खेलना चाहते हैं.

भारतीय टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले साल हुई कार दुर्घटना के बाद पहली बार स्टेडियम पहुंचे हैं. पिछले साल दिसंबर महीने के अंत में उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी. इस हादसे में वो बुरी तरह जख्मी हुए जिसके बाद उन्हें कम से कम 5-6 महीनों के लिए क्रिकेट से दूर रहना पड़ा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital