Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2024, GT vs PBKS: अहमदाबाद में होगी गुजरात और पंजाब की भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17वां मैच गुरुवार (4 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा.

GT vs PBKS

गुजरात टाइटंस बनाम पंजाब किंग्स (फोटो- आईपीएल)

IPL 2024, GT vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 17वां मैच गुरुवार (4 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा. गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से दोनों टीमों के बीच भिड़ंत होगी. इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. गुजरात टाइटंस की बात करें तो इस सीजन में अब तक खेले गए तीन मैच में से दो मुकाबले में जीत मिलेगी. वहीं एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. इधर, पंजाब किंग्स की बात करें तो उसने भी अभी तक तीन मैच खेले हैं, जिसमें से उसे एक मैच में जीत मिली है.

अहमदाबाद में गुजरात और पंजाब की भिड़ंत

दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड मुकाबले की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक तीन मैच खेले गए हैं. जिसमें दो मैच में गुजरात और एक मुकाबले में पंजाब को जीत मिली है. आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर भी निगाहें होंगी. पंजाब किंग्स की अंतिम एकादश में जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा को शामिल किया जा सकता है. वो लियाम लिविंगस्टोन की जगह ले सकते हैं. लिविंगस्टोन पिछले मुकाबले में चोटिल हो गए थे. हालांकि, गुजरात की प्लेइंग इलेवन में किसी भी प्रकार की बदलाव की संभावना नहीं दिख रही है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजेई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, दर्शन नालकंडे.

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, सैम कुरन, शशांक सिंह, हर्षल पटेल, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, DC vs KKR: विशाखापट्टनम में ऐतिहासिक टारगेट देने के बाद गेंदबाजों ने बरपाया कहर, दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त देकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची केकेआर

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital