संजू सैमसन और विराट कोहली (फोटो- X)
IPL 2024, RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में आज (06 अप्रैल) का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा. जयपुर के सवाई मानसिहं स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से ये मैच खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा. राजस्थान इस सीजन में अब तक खेले गए तीनों मैच में जीत दर्ज की है. दूसरी ओर आरसीबी को 4 में से तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है.
आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 30 बार आमने-सामने हुई हैं. जिसमें 12 मैच में राजस्थान और 15 मैचों मे आरसीबी ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच तीन मैच बेनतीजा भी रहे हैं. जयपुर में दोनों टीमों के बीच आठ बार भिड़ंत हुई है. दोनों ही टीम को चार-चार मैच में जीत मिली है. दोनों टीमों आखिरी बार 2023 के आईपीएल में इसी मैदान पर आमने-सामने हुई है. उस मुकाबले में राजस्थान की टीम
जयपुर में स्थिति सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मददगार साबित होता है. शुरुआती ओवरों में यहां पर तेज गेंदबाजों के मदद मिलने की उम्मीद है. इस मैदान पर अब तक आईपीएल के 54 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 20 मैच में जीत मिली है. जबकि, टारगेट का पीछा करने वाली टीम ने 34 मैचों की जीत दर्ज की है. मैच के दिन जयपुर का तापमान 23 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. बारिश की संभावना नहीं है.
राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (विकेटीकपर और कप्तान), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, आवेश खान.
इम्पैक्ट प्लेयर- संदीप शर्मा, शुभम दुबे.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अनुज रावत, रीस टॉप्ली, मयंक डागर, यश दयाल, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर- महिपाल लोमरोर.
ये भी पढ़ें- SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी, 12 गेंदों में ठोक डाले 37 रन
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…