खेल

IPL 2024, DC Vs GT: गुजरात टाइटंस ले पाएगी पिछली हार का बदला, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, DC Vs GT: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (24 अप्रैल) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से ये मैच खेला जाएगा. इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. दिल्ली और गुजरात की इस सीजन में दूसरी बार भिड़ंत होगी. पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तो दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से जीत मिली थी.

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की होगी भिड़ंत

दोनों टीमें इस सीजन में अब तक 8-8 मैच खेल चुकी है. जिसमें गुजरात को 8 मैच में से 4 में जीत और 4 में हार मिली है. गुजरात टाइटंस आठ अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स 8 मैचों में से तीन जीत दर्ज करके 6 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है. दोनों टीमों के बीच हेड टु हेड आंक़े की बात करें तो दिल्ली और गुजरात के बीच आईपीएल में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों को दो-दो मैच में जीत और हार मिली है.

पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

अरूण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए ज्यादा मददगार साबित होती है. इस पिच पर शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाज को थोड़ी मदद मिल सकती है. इस स्टेडियम में आईपीएल में अब तक 85 मुकाबले खेले गए हैं. इसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को 38 और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 46 मैच में जीत मिली है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, जैक फ्रेजर-मैकगर्क, साई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद.
इम्पैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल.

गुजरात टाइटंस- गुजरात टाइटंस (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहित शर्मा, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, संदीप वॉरियर्स.
इम्पैक्ट प्लेयर- साई किशोर.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, KKR Vs RCB: रोमांचक मुकाबले में केकेआर ने 1 रन से दर्ज की जीत, आरसीबी की लगातार छठी हार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

36 minutes ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

59 minutes ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

60 minutes ago

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

1 hour ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

2 hours ago