दिल्ली कैपिटल्स (सोर्स- दिल्ली कैपिटल्स X)
IPL Retained And Released Player List: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 से पहले सभी टीम अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है. दिल्ली कैपिटल्स ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है. पिछले संस्करण में खेलने वाले कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया है. सबसे खास बात ये है कि एक्सीडेंट में भयंकर रूप से इंजर्ड हुए ऋषभ पंत पर फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताए रखा है. उनके पास आईपीएल के जरिए प्रोफेशनल क्रिकेट में वापसी का शानदार मौका है.
दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है. वहीं 16 खिलाड़ियों को रिटेन किया है. अब दिल्ली कैपिटल्स के पास आईपीएल 2024 संस्करण के ऑक्शन के लिए 28.95 करोड़ रुपये की राशि बची है. डीसी टीम का पिछला सीजन अच्छा नहीं गया था. ऐसे में फ्रेंचाइजी इस बार कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेगी. आईपीएल 2024 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स के पास ढेर सारे विकल्प होंगे.
डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल, एनरिक नॉर्टजे, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल, लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, ललित यादव, मिशेल मार्श, खलील अहमद, मुकेश कुमार, यश ढुल, इशांत शर्मा.
मनीष पांडे, रिली रोसो, रोवमैन पॉवेल, चेतन सकारिया, फिल साल्ट, रिपल पटेल, कमलेश नागरकोटी, मुस्तफिजुर रहमान, सरफराज खान, प्रियम गर्ग, अमन खान.
ये भी पढ़ें- IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 खिलाड़ियों को किया रिलीज, 13.25 करोड़ के इस खिलाड़ी को भी दिया झटका
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2023 का सीजन अच्छा नहीं गया था. टीम ने लीग मुकाबले में खेले गए 14 मैचों में से मात्र पांच मैच में जीत दर्ज कर पाई. वहीं टीम को 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा. पॉइंट्स टेबल में टीम 9वें स्थान पर रहा.
एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…
India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…