दुनिया

India Malaysia Relations: भारतीयों को वीजा-फ्री एंट्री देगा अब ये दक्षिण एशियाई देश, आप चाहें तो 30 दिनों तक वहां रह पाएंगे

Malaysia Visa free for Indian: दक्षिण एशियाई देश मलेशिया ने भारत से रिश्ते सुधारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. मलेशियाई सरकार अब भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री देगी. ये 1 दिसंबर से शुरू होगी. आप चाहें तो 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकेंगे. मलेशिया का टूरिज्म में खासा योगदान रहा है.

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने रविवार, 26 नवंबर को “वीजा-फ्री एंट्री” को लेकर बयान जारी किया. वहां की सरकार ने कहा कि मलेशिया में 1 दिसंबर से भारत और चीन के नागरिकों को वीजा-फ्री एंट्री मिलेगी. विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि चीन और भारतीय नागरिक 30 दिनों तक मलेशिया में वीजा-फ्री रह सकते हैं.

मलेशिया जाने पर कितना खर्च आएगा?

अगर आप भारत से मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर जाते हैं, तो चेन्नई-कोलकाता जैसे शहरों से फ्लाइट से जाने-आने का खर्च करीब 12,000 रुपये आएगा. मलेशिया के लिए भारत से दिनभर में कई विमान उड़ान भरते हैं.

आखिर क्यों लिया मलेशिया ने ऐसा फैसला?

ग्लोबल एक्सपर्ट्स का मानना है कि मलेशिया इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट देने के लिए ऐसा कर रहा है. कुछ सालों से मलेशिया की इकोनॉमिक स्थिति ठीक नहीं है, और 2019 में वहां के तत्कालीन मुस्लिम प्रधानमंत्री ने भारत के खिलाफ ऐसा फैसला लिया था,​ जिससे दोनों देशों के रिश्तों में बाधा पैदा हो गई थी. 2019 में मलेशिया की तत्कालीन सरकार ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया था और यूएन में भारत के विरुद्ध बयान दिया था. हालांकि, अब मलेशिया की मौजूदा सरकार भारत की अहमियत से वाकिफ है. इसलिए, उसने एशिया के दो सबसे बड़े देशों चीन और भारत को प्राथमिकता में रखा है. चीनी​ नागरिकों के साथ-साथ भारतीयों के लिए भी मलेशिया में वीजा-फ्री एंट्री दी जाएगी. इस बात की जानकारी मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दी है.

यह भी पढ़िए: “जो राम मंदिर में जाएगा, वो मुसलमान बनकर निकलेगा…” जावेद मियांदाद के विवादित बयान का VIDEO Viral

श्रीलंका-थाईलैंड भी कर चुके हैं ऐसा

मलेशिया से पहले श्रीलंका-थाईलैंड भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान कर चुके हैं. वहीं, अब मलेशिया का पड़ोसी देश वियतनाम भी भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री शुरू कर सकता है. वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्री गुयेन वान हंग ने पर्यटन में सुधार लाने के लिए भारत जैसे प्रमुख बाजारों के लिए शॉर्ट टर्म वीजा वेवर देने को कहा है.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

27 minutes ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

38 minutes ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

42 minutes ago

ACC की क्षमता में 3.4 MTPA का इजाफा, यूपी और महाराष्ट्र में नए प्लांट शुरू

एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…

1 hour ago