खेल

मलिंगा के एक्शन में गेंदबाजी करते दिखे ईशान किशन, 4 छक्के लगाकर तोड़ सकते हैं वीरेंद्र सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2024: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन पिछले कई महीनों से सुर्खियों में हैं. ईशान किशन को इस बार बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से भी बाहर कर दिया गया क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन अब ईशान आईपीएल 2024 के लिए तैयार दिख रहे हैं. ईशान आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं. वह इस सीजन के लिए तैयारी में जुट गए हैं.

मुंबई इंडियंस टीम से ईशान किशन जुड़कर आईपीएल की तैयारी कर रहे हैं. उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा के एक्शन की कॉपी करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं ईशान किशन इस सीजन में छक्का लगाने के मामले में वीरेंद्र सहवाग से आगे निकल सकते हैं.

ईशान किशन को जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसमें वह मुंबई टीम के कैंप में दिख रहे हैं. इस वीडियो में वो काफी खुश दिख रहे हैं और मस्ती मजाक करते हुए भी दिख रहे हैं. इस दौरान ईशान लसिथ मलिंगा के साथ भी दिख रहे हैं. थोड़ी ही देर में वह मलिंगा के एक्शन में गेंदबाजी करते हुए दिखते हैं. ईशान पहले मलिंगा से गेंद लेते हैं फिर उसे चूमते हैं और रन अप लेकर गेंदबाजी करते हैं. गेंद फेंकने के बाद लसिथ मलिंगा जोर से हंसते हुए दिखते हैं.

ईशान किशन वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. आईपीएल में अब तक उन्होंने 91 मैच खेले हैं और 103 छक्के लगाए हैं. जबकि सहवाग ने आईपीएल में 104 मैच खेले और 106 छक्के लगाए हैं. अगर ईशान इस सीजन में 4 छक्के लगा देते हैं, तो उन्हें सहवाग को पीछे छोड़ने का मौका मिलेगा. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल हैं जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

1 hour ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago