मुंबई को हराकर प्लेऑफ में पहुंची केकेआर (फोटो- IPL)
IPL 2024, KKR Vs MI Match Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 60वें मैच में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) ने मुंबई इंडियन्स(MI) को 18 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियन्स ने टॉस जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया. बारिश की वजह से यह मैच 16-16 ओवरों का कर दिया गया था. कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई को जीत के लिए 158 रनों का टारगेट दिया. जिसके जवाब में मुंबई 8 विकेट पर सिर्फ 139 रन ही बना सकी. इस जीत के साथ केकेआर ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली. IPL-2024 में कोलकाता की यह 12 मैचों में 9वीं जीत रही.
मुंबई इंडियन्स की तरफ से ईशान किशन सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 22 बॉल में 5 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 40 रन बनाए. वहीं तिलक वर्मा ने 17 बॉल में 32 रनों की पारी खेली. इस दौरा उन्होंने 5 चौके और 1 छक्के लगाए. वहीं एक बार फिर कप्तान हार्दिक पांड्या फिसड्डी साबित हुए. हार्दिक पांड्या ने 4 बॉल पर 2 रनों की पारी खेली. मुंबई को अंतिम ओवर में जीत के लिए 22 रनों की दरकार थी, लेकिन हर्षित राणा ने नमन धीर और तिलक वर्मा को आउट कर मुंबई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वरूण चक्रवर्ती, हर्षित राणा और आंद्रे रसेन ने 2-2 विकेट निकाले.
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवरों में 7 विकेट पर 157 रन बनाए. कोलकाता की तरफ से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से 21 बॉल में 42 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं नीतीश राणा ने 23 बॉल पर 33 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके लगाए. कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह ने भी धमाकेदार पारी खेली. आंद्रे रसेल ने 14 बॉल पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 24 रन बनाए. वहीं रिंकू सिंह ने 12 बॉल पर 2 छक्कों की मदद से 20 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली. मुंबई की तरफ से पीयूष चावला और बुमराह ने 2-2 विकेट निकाले. वहीं तुषारा और अंशुल कंबोज ने 1-1 विकेट लिए.
इस मुकाबले में मुंबई इंडियन्स ने अपने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया था. वहीं केकेआर के प्लेइंग-11 मेंअंगकृष रघुवंशी की जगह नीतीश राणा को शामिल किया गया था. बता दें कि आपीएल के इतिहास में अबतक मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इसमें मुंबई ने 23 मैचों में जीत दर्ज की. वहीं कोलकाता को सिर्फ 11 मुकाबलों में जीत हासिल हुई है. IPL-2024 में दोनों टीमों में दो बार भिडंत हुई है. इससे पहले दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टकराई थीं. जिसमें कोलकाता ने 24 रनों से जीत दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11- ईशान किशन (WK), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, हार्दिक पंड्या (C), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा.
इम्पैक्ट प्लेयर- रोहित शर्मा
कोलकाता की प्लेइंग-11- कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग-11: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती.
इंपैक्ट प्लेयर- वैभव अरोड़ा.
Donald Trump: मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने…
NEET PG 2027: नीट पीजी 2027 के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव; अब पर्सेंटाइल की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को नीति आयोग के नवनियुक्त नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे. इस…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
IRCTC Special Train List: त्योहारों पर घर जाने की है जल्दी? रेलवे की इन 100…
Anand Vihar Railway Station: छठ पूजा पर घर जाने के लिए दिल्ली के आनंद विहार…