खेल

IPL 2024, Qualifier-2 SRH Vs RR: चेन्नई में हैदराबाद और राजस्थान की होगी भिड़ंत, जानें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, Qualifier-2 SRH Vs RR: राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच शुक्रवार (24 मई) को फाइनल की टिकट के लिए टक्कर होगी. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोनों ही टीमें ट्रॉफी के एक कदम करीब पहुंचने के लिए तैयार हैं.

आईपीएल प्लेऑफ में क्वालीफायर-2 एलिमिनेटर मैच जीतने वाली टीम और क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम के बीच मैच खेला जाता है. इस मैच को जीतने वाली टीम 26 मई को इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल खेलने उतरेगी.

RCB को हराकर क्वालिफायर-2 में राजस्थान

राजस्थान रॉयल्स ने बुधवार को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपना एलिमिनेटर मुकाबला चार विकेट से जीता. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद मंगलवार को उसी स्थान पर केकेआर के खिलाफ 8 विकेट से हार गई थी.

लीग चरण में दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला शानदार रहा था, जिसमें हैदराबाद को एक रन से जीत मिली थी. क्वालीफायर 2 में इन दोनों टीमों के बीच जो सबसे बड़ा अंतर है, वह है पावरप्ले का.

पावरप्ले में सनराइजर्स की शानदार बल्लेबाजी

हैदराबाद ने इस सीजन पावरप्ले में 11.48 की रन-रेट और लगभग 42 की औसत से रन बनाए हैं, जो किसी टीम द्वारा सबसे तेजी से बनाए गए रन हैं. दूसरी ओर राजस्थान ने पावरप्ले में 8.59 की रन-रेट से रन बनाए हैं, जो इस सीजन पावरप्ले में किसी टीम की तीसरी सबसे धीमी बल्लेबाजी है.

पावरप्ले में गेंदबाजी में राजस्थान आगे

गेंदबाजी में मामला एकदम उलटा रहा है. राजस्थान ने इस सीजन पावरप्ले में संयुक्त रूप से सबसे अधिक 24 विकेट चटकाए हैं और साथ ही उसने सबसे कम 8.03 की इकॉनमी से रन भी खर्च किए हैं.

हैदराबाद ने पावरप्ले में चौथे सर्वाधिक 21 विकेट तो चटकाए हैं, लेकिन उन्होंने लगभग 9 रन प्रति ओवर खर्च भी किए हैं. यानी इस मुकाबले में दोनों टीमों के लिए पहले छह ओवर का खेल सबसे अहम रहेगा.

दोनों के बीच हेड टु हेड आंकड़े

आमने-सामने की लड़ाई में दोनों टीमों का रिकॉर्ड लगभग एक जैसा ही है. अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 19 मुकाबले हुए, इनमें से 9 मुकाबले राजस्थान ने जीते और 10 मुकाबले हैदराबाद ने अपने नाम किए.

प्लेऑफ में, राजस्थान एक बार आईपीएल 2013 के एलिमिनेटर मैच में हैदराबाद से भिड़ चुकी है, जहां राज्सथान को चार विकेट से जीत मिली.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद- ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितिश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), विजयकांत, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन.

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, टॉम कोहलर कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, Qualifier-2: किसी भी तरह का प्रेशर नहीं लेना चाहते सैमसन, कमिंस खिताब जीतने के लिए ‘बेताब’

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

34 minutes ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

59 minutes ago

सोना ₹1,457 महंगा, चांदी स्थिर; जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव

Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…

1 hour ago

MLC Election Result: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों के नतीजे आज, जानें किसके सिर सजेगा ताज?

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…

1 hour ago

Vijay-Rashmika की टीम पहुंची साइबर क्राइम! सोशल मीडिया पर फर्जी पोस्ट और छेड़छाड़ वाले स्क्रीनशॉट का आरोप

Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…

2 hours ago

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट के बीच बढ़ी दूरियां, रो-रोकर हुआ बुरा हाल; बोलीं- ‘मैं अंदर से मर गई हूं’

'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…

2 hours ago