Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IPL 2024, RR vs DC: जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स खोलेगा जीत का खाता या राजस्थान रॉयल्स की लय रहेगी बरकरार, देखें संभावित प्लेइंग 11

IPL 2024, RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 9वां मुकाबला आज (28 मार्च) राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा.

RR vs DC

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो- एक्स)

IPL 2024, RR vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 9वां मुकाबला आज (28 मार्च) राजस्थान रॉयल्स (RR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच की शुरुआत होगी. इससे आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत आईपीएल में आज अपना 100वां मैच खेलेंगे.

राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

17वें सीजन में दोनों टीमें अपना दूसरा मैच खेलने के लिए उतरेगी. राजस्थान रॉयल्स ने जहां अपने पहले मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रन से हराया था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स की नजर आज के मुकाबले में जीता का खाता खोलने पर होगी. वहीं राजस्थान रॉयल्स जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी.

राजस्थान का पलड़ा ज्यादा भारी

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 27 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें 14 मैच में राजस्थान रॉयल्स को जीत मिली है. वहीं 13 मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारी है. सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमें अब तक 6 बार आमने-सामने हुई है. इसमें राजस्थान को चार और दिल्ली को दो मैच में जीत मिली है. पिछले 6 साल से राजस्थान अपने होमग्राउंड पर दिल्ली को नहीं हरा पाई है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

राजस्थान रॉयल्स- संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर- रोवमन पॉवेल, ​​​​​​आवेश खान.

दिल्ली कैपिटल्स- ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, रिकी भुई/अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, सुमित कुमार/ललित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्त्या और ईशांत शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर- ट्रिस्टन स्टब्स, मुकेश कुमार.

राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड

संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, संदीप शर्मा, अवेश खान, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, नंद्रे बर्गर, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर, प्रिसिध कृष्णा, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, कुणाल सिंह राठौड़.

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, शाई होप, रिकी भुई, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे, झे रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, पृथ्वी शॉ, ललित यादव, रसिख दार सलाम, कुमार कुशाग्र, यश ढुल, स्वास्तिक चिकारा.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, SRH vs MI Highlights: आईपीएल में खड़ा हुआ रनों का विशाल पहाड़, एक मैच में लगे 38 छक्के और 4 फिफ्टी, हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस की करारी शिकस्त

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital