IPL 2025 CSK vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के आठवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आमने-सामने हैं. यह हाई-वोल्टेज मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में खेला जा रहा है. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को 197 रनों का लक्ष्य दिया है.
आरसीबी के इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट ने आक्रामक शुरुआत की. उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े. साल्ट ने 16 गेंदों में 32 रनों की तेज़ पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल था. हालांकि, नूर अहमद ने उन्हें विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों स्टम्प आउट कराया.
विराट कोहली इस मैच में संघर्ष करते दिखे और 30 गेंदों पर 31 रन ही बना सके. उनकी पारी में 2 चौके और 1 छक्का शामिल था. नूर अहमद ने ही उन्हें रचिन रवींद्र के हाथों कैच आउट कराया. देवदत्त पडिक्कल ने 27 रनों का योगदान दिया, लेकिन आर. अश्विन ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. लियाम लिविंगस्टोन भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए और नूर अहमद की गेंद पर बोल्ड हो गए.
मिडिल ऑर्डर में कप्तान रजत पाटीदार ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 30 गेंदों पर शानदार 51 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने बेहतरीन शॉट लगाए और टीम को मज़बूत स्कोर तक पहुंचाया. अंत में टिम डेविड ने 22 रनों की तेज़ पारी खेलकर टीम को 196/7 के स्कोर तक पहुंचाया.
इस मैच में चेन्नई के लिए अच्छी खबर यह है कि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना की वापसी हुई है. वह चोट के चलते पहले मैच में नहीं खेल पाए थे. दूसरी ओर, आरसीबी की टीम में अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है, जो टीम के लिए बड़ी मजबूती साबित हो सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को चार विकेट से हराया था. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सात विकेट से मात दी थी. अब दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल
इम्पैक्ट सब्स (RCB): सुयश शर्मा, रसिख डार सलाम, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मनोज बंडगे
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), दीपक हुड्डा, सैम करन, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना, खलील अहमद
इम्पैक्ट सब्स (RCB): शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, शेख रशीद
ये भी पढ़ें- IPL 2025: ‘चेपॉक में CSK को हराना मुश्किल’, लेकिन RCB जीती, तो बनेगा ये इतिहास
-भारत एक्सप्रेस
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…