होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- ICC (@ICC)/ Twitter
Joginder Sharma T-20 World Cup: भारत के पूर्व क्रिकेटर जोगिंदर शर्मा, जिन्होंने 2007 में टी-20 विश्व कप फाइनल के आखिरी ओवर में यादगार गेंदबाजी की थी उन्होंने अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. दाएं हाथ के इस मध्यम तेज गेंदबाज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक खास पोस्ट की. इस पोस्ट में उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को एक पत्र के जिए इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बारे में बताया. शुक्रवार (3 फरवरी) को ट्विटर पर 39 साल के जोगिंदर शर्मा ने अपने संन्यास का ऐलान किया.
39 वर्षीय जोगिंदर ने भले ही भारत के लिए सिर्फ चार मैच खेले हों, लेकिन 2007 में भारत के आईसीसी विश्व टी-20 खिताब में निर्णायक योगदान दिया. आईसीसी विश्व टी-20 फाइनल में, पाकिस्तान को अंतिम ओवर में सिर्फ 13 रन चाहिए थे. भारत के कप्तान एमएस धोनी ने जोगिंदर को गेंद थमाई, जिससे सभी हैरान रह गए.
आखिरी ओवर : जोगिंदर VS मिस्बाह
पाकिस्तान को जीतने के लिए उस आखिरी ओवर में 13 रन चाहिए थे और भारत को बस एक विकेट चटकाना था.
-जोगिंदर ने पहली गेंद वाइड फेंकी.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: आस्ट्रेलिया के पास ‘डुप्लीकेट अश्विन’, टेस्ट सीरीज से पहले कंगारुओं ने बढ़ाई भारत की टेंशन
-अगली गेंद, जो वाइड के बदले फेंकी गई, मिस्बाह चूक गए. रन नहीं बना.
– इसके बाद जोगिंदर ने फुलटॉस फेंकी , जिस पर मिस्बाह ने छक्का जड़कर पाकिस्तानी उम्मीदों को फिर जगा दिया.
– इस गेंद ने भारत को झूमने का मौका दे दिया. मिस्बाह ने स्कूप शॉट खेलते हुए गेंद को शॉर्ट फाइन-लेग ओर उछाल दिया, जिसे श्रीसंत ने लपक लिया. यानी टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप लपक लिया. और भारत ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप 5 रनों से जीत लिया.
बात अगर आईपीएल की करे तो यह गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग में चार सीज़न के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले. उन्होंने सिर्फ 16 मैच खेले. बीते कुछ साल उन्होंने हरियाणा के हिसार जिले में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में अपनी नौकरी में COVID-19 के खिलाफ देश की लड़ाई की अगुवाई करते हुए सुर्खियां बटोरीं.
शर्मा ने कहा कि वह खेल में नए अवसरों की तलाश करेंगे. उन्होंने कहा, “मैं यह घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं कि मैं क्रिकेट की दुनिया और इसके व्यावसायिक पक्ष में नए अवसरों की तलाश करूंगा. जहां मैं उस खेल में भी भाग लेना जारी रखूंगा जिसे मैं प्यार करता हूं और नए और अलग वातावरण में खुद को चुनौती देता हूं. मेरा मानना है कि एक क्रिकेटर के रूप में यह मेरी यात्रा का अगला कदम है और मैं अपने जीवन में इस नए अध्याय की प्रतीक्षा कर रहा हूं.” उन्होंने हाल ही में पिछले साल सितंबर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग में भाग लिया था.
Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…
अंबाला में शहीद स्मारक के उद्घाटन के दौरान अमित शाह ने कहा कि 1857 की…
दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…