होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सलीम खान,सलमान खान (फोटो)
Salim Khan Marriage: बॉलीवुड एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान का नया शो ‘द इन्विसिबल विद अरबाज खान’ सुर्खियां बटोर रहा है. इसके पहले एपिसोड का टीजर सामने आया है. अरबाज खान के पहले गेस्ट हैं उनके पिता सलीम खान. फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और एक्टर सलीम खान ने शो में अपनी अद्भुत पर्सनल और प्रोफेशनल जर्नी के किस्सों को शेयर किया.
सलीम खान ने बेटे के सामने अपनी दो शादियों पर भी बात की. जैसा कि सभी जानते हैं सलीम खान ने शादियां की हैं. उनकी पहली शादी सुशीला चरक (अब सलमा) से हुई थी. 18 नवंबर 1964 को उनकी शादी हुई थी. मगर शादीशुदा होते हुए सलीम खान का लेजेंडरी एक्ट्रेस हेलेन संग अफेयर शुरू हुआ. फिर 1981 को सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी की. पहले से शादीशुदा होते हुए सलीम खान ने क्यों दूसरी शादी की, इसकी वजह अब सालों बाद सलीम खान ने बताई है. बेटे के शो में सलीम खान ने दिल की बात कही.
हेलेन संग रिश्ते पर अरबाज ने सवाल पूछा तो सलीम खान बोले- वे जवां थीं, मैं भी जवां था. मेरा कोई गलत इरादा नहीं था. मैंने उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था. ये एक इमोशनल एक्सीडेंट था. किसी के साथ भी हो सकता है. पिता सलीम की बात सुनकर अरबाज ने अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया. उन्होंने कहा- ये वहीं चीजें हैं जिनपर मुझे मेरे पिता से नाराजगी हो सकती थी. वो अब मेरी जिंदगी में आ रही हैं. टाइम बहुत बड़ा फैक्टर होता है किसी चीज को समझने के लिए.
1980 में सलीम खान और हेलेन के अफेयर के किस्से बॉलीवुड गलियारों में खूब सुने जाते थे. सलीम खान ने ये भी बताया कि उनका हेलेन संग रिश्ता हर किसी ने एक्सेप्ट नहीं किया था. सलीम और हेलेन ने अर्पिता खान को गोद लिया है. वहीं पहली शादी से सलीम खान के चार बच्चे हैं- सलमान, अरबाज, सोहेल और अल्वीरा खान.
शो में सलीम खान ने अपनी और सलमा की पहली मुलाकात का किस्सा भी सुनाया. वे कहते हैं- छुप छुप कर मिलते थे हम, मैंने कहा नहीं मुझे आपके पेरेंट्स से मिलना है. जब मैं गया. सब मुझे देखने के लिए आए थे. जैसे कोई जू में नया जानवर आया है तो देखने चलते हैं. अरबाज खान टीजर में कहते हैं- उस टाइम पर जब आपका स्पिल्ट हुआ था, मुझे याद है मेरा भी एक्सीडेंट हुआ था. उस वक्त आपका शायद रोमांस भी हेलेन आंटी के साथ शुरू हो गया था या इसे स्वीकारे जाने का इश्यू था. और फिर आपके पास काम नहीं था उस वक्त. फिर आपने अपना गुजारा कैसे किया था?
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…