खेल

T20 World Cup 2024: फाइनल में टक्कर से पहले रोहित की बल्लेबाजी के फैन हुए महाराज और क्लासेन

Keshav Maharaj On Rohit Sharma: साउथ अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने बताया कि वह भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के प्रशंसक हैं. उन्होंने शनिवार को बारबाडोस में होने वाले टी20 विश्व कप फाइनल से पहले उनके निडर क्रिकेट और खेल को समझने के कौशल की प्रशंसा की. रोहित टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में हैं और उन्होंने सुपर आठ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार अर्धशतक जड़े हैं.

सलामी बल्लेबाज ने सुपर आठ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 41 गेंदों में 92 रन की पारी खेली और गत चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 57 रन की पारी खेली. महाराज ने स्टार स्पोर्ट्स के ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “मैं हमेशा से रोहित शर्मा का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। बल्लेबाजी के नजरिए से, वह निडर हैं। विश्व क्रिकेट में कवर के ऊपर शायद उनका शॉट सबसे अच्छा है। बतौर कप्तान वो शानदार हैं, उन्हें खेल की अच्छी समझ हैं.”

साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन भी रोहित की बल्लेबाजी के फैन हैं. क्लासेन ने कहा, “मुझे लगता है कि उनके पास क्रिकेट की समझ वाला अविश्वसनीय दिमाग है. मैं उनसे खेल के बारे में बात करना पसंद करूंगा. जब वह फॉर्म में होते हैं तो वह एक महान क्रिकेटर होते हैं. उम्मीद है कि वह हमारे खिलाफ फॉर्म में नहीं होंगे.”

रोहित टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन अर्धशतकों सहित 248 रन बनाए हैं. उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में रहमानुल्लाह गुरबाज़ के 281 रनों को पार करने के लिए 33 रनों की जरूरत है. फाइनल की बात करें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका दोनों अब तक टूर्नामेंट में अपराजित हैं. भारत के पास 2007 के बाद अपना दूसरा टी20 विश्व कप खिताब जीतने का मौका है, जबकि दक्षिण अफ्रीका की नजरें अपने पहले विश्व कप फाइनल में पहली बार आईसीसी खिताब जीतने पर टिकी हैं.

ये भी पढ़ें- T20 World Cup 2024, Rohit Sharma Record And Stats: रोहित शर्मा इतने रन बनाते ही रचेंगे इतिहास! तोड़ेंगे विराट कोहली का महारिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago