Bharat Express DD Free Dish

बारिश का साया, पिच का मायाजाल! KKR और LSG की जंग में टॉस बनेगा ‘बॉस’, जानें पिच रिपोर्ट

KKR vs LSG मैच में बारिश का खतरा बना हुआ है, जिससे मुकाबला प्रभावित हो सकता है. ईडन गार्डन्स की पिच तेज गेंदबाजों और स्पिनर्स दोनों के लिए मददगार मानी जा रही है.

KKR vs LSG IPL 2026

KKR vs LSG IPL 2026

KKR vs LSG: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 15वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा. यह भिड़ंत कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच होगी. दोनों टीमों के लिए IPL का यह सीजन अब तक खास नहीं रहा है. कोलकाता ने अपने तीन मैचों में से दो में हार का सामना किया, तो एक मैच बारिश के चलते नहीं हो सका. वहीं दूसरी ओर लखनऊ की टीम ने अपने पहले मैच में हार का सामना किया, तो दूसरे में कप्तान ऋषभ पंत की पारी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 विकेट से जीत दिलाई. ऐसे में यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. आइए जानते हैं इस मैच में किसका पलड़ा भारी है और साथ ही मौसम का मिजाज क्या कहता है.

मौसम का हाल (KKR vs LSG Rain Report)

कोलकाता में मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इलाके में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, क्योंकि यहां निम्न दबाव का असर बना हुआ है. मैच शुरू होने से पहले भी बारिश हो सकती है, लेकिन शाम 7:30 बजे मैच शुरू होने के कारण उम्मीद है कि खेल ज्यादा प्रभावित नहीं होगा.

टॉस जीतकर करेंगे गेंदबाजी

कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए अच्छी रहती है. मैच से पहले बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिल सकती है. वहीं, बीच के ओवरों में स्पिन गेंदबाज भी असर डाल सकते हैं. हल्की बारिश की वजह से पिच में नमी रहेगी, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है. पिछला मैच भी बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था.

हेड-टू-हेड आंकड़े (KKR vs LSG Head-to-Head Record)

कोलकाता और लखनऊ के बीच अब तक 6 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 4 और कोलकाता ने 2 मैच जीते हैं. रिकॉर्ड के हिसाब से लखनऊ की टीम थोड़ी मजबूत दिख रही है. ऐसे में आज के मैच में भी लखनऊ के जीतने की संभावना करीब 51 से 55 प्रतिशत मानी जा रही है. अब देखना होगा कि कोलकाता अपनी घरेलू मैदान पर जीत हासिल कर पाती है या नहीं.


ये भी पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान KL राहुल का चला बल्ला, अर्धशतक के बाद किया एक खास इशारा; जानें क्या है इसका मतलब


दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (KKR vs LSG Playing 11)

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR Playing 11): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी.

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG Playing 11): मिशेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read