खेल

IPL 2023: जीत के बाद भी लखनऊ को लगा झटका, कप्तान केएल राहुल पर लगा जुर्माना

RR vs LSG IPL 2023:लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान के.एल. राहुल पर जुर्माना लगाया गया है. ये जुर्माना राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच के दौरान उनकी टीम के स्लो ओवर रेट के लिए लगाया गया है. आईपीएल ने एक बयान में बताया कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 26वें मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए राहुल की खिंचाई की गई. आईपीएल ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा, चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के तहत स्लो ओवर रेट का पहला अपराध था, इसलिए राहुल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: डबल हेडर स्पेशल में दूसरा मैच DC Vs KKR, जानें पॉसिबल प्लेइंग-11, मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11

मैच हाइलाइट्स

राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर के बीच 87 रन की शुरूआती साझेदारी की थी, लेकिन आवेश खान के 3/25 और मार्कस स्टोइनिस के 2/28 की शानदार गेंदबाजी से लखनऊ सुपर जायंट्स बुधवार को दस रन से जीत गई. काइल मेयर के 51 रन बनाने के बावजूद राजस्थान ने लखनऊ को 154/7 पर समेट दिया था.

11वें ओवर तक राजस्थान ने कोई विकेट नहीं गंवाया था और लक्ष्य की ओर बढ़ती दिख रही थी. लेकिन स्टोइनिस ने दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट कर मैच को लखनऊ के पक्ष में कर दिया. राजस्थान ने 12-17 ओवर में 32 रन पर चार विकेट गंवा दिए. लखनऊ के गेंदबाजों ने राजस्थान के रनों की रफ्तार रोक दी और आस्किंग रन रेट काफी ऊपर चला गया जिसके चलते राजस्थान 20 ओवरों में 144/6 पर ही सिमट कर रह गया. लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत से अंक तालिका में अपना दूसरा स्थान बनाए रखने में मदद मिली है.

आईएएनएस

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

5 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

6 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago