Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

FIFA 2022: मेसी का सपना पूरा, अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व चैंपियन, फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में हराया

आखिरकार लियोनल मेसी का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना पूरा हो गया. फीफा के फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 4-2 से हरा दिया.

Lionel Messi

Photo- FIFA.com (@FIFAcom) / Twitter

FIFA WC LIVE:  फीफा विश्व कप 2022 का अंत हो चुका है. 36 साल बाद अर्जेंटीना ने इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. साथ ही इस जीत ने मेसी का सबसे बड़ा सपना पूरा किया. लुसैल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई. खेल एक्सर्टा टाइम के बाद शूटआउट तक गया जहां अर्जेंटीना का बोलबाला रहा. अर्जेंटीना ने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को शूटआउट में एकतरफा हराया. फ्रांस की ओर से एमबाप्पे ने बहुत मेहनत की लेकिन अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

मैच हाइलाइट्स

-मेसी का सपना पूरा, अर्जेंटीना 36 साल बाद विश्व चैंपियन

ऐसा रहा शूटआउट का रोमांच 

फ्रांसः

एमबाप्पे – गोल

कोमन – सेव

चुआमेनी – मिस

कोलो मुआनी – गोल

अर्जेंटीनाः

मेसी – गोल

डिबाला – गोल

परेडेस – गोल

मॉन्टियल – गोल

– अर्जेंटीना ने शूटआउट में दागा दूसरा गोल

-फ्रांस ने दूसरा शूटआउट किया बेकार

-एमबाप्पे के बाद मेसी ने भी दागा गोल

-एमबाप्पे ने दागा मैच का चौथा गोल

– शूटआउट का पहला गोल फ्रांस के नाम

-फ्रांस-अर्जेंटीना 3-3 से बराबर, अब पेनल्टी शूटआउट से फैसला

-एक्सट्रा टाइम का खेल भी खत्म हो चुका है.

-एमबाप्पे की हैट्रिक, फ्रांस को फिर दिलाई बराबरी; स्कोर: 3-3

-मेसी का कमाल, अर्जेंटीना की 3-2 से वापसी

-एक्सट्रा टाइम का पहला हाफ खत्म- स्कोर: 2/2

-एक्सट्रा टाइम का पहला हाफ शुरू

-बता दें, 90 मिनट का खेल खत्म हो चुका है. दोनों टीमों का स्कोर 2-2 है.

-इस गोल के साथ एम्बाप्पे ने गोल्डन बूट की जंग में भी जीत हासिल की है. वो अब मेसी से एक गोल आगे हैं.

-एम्बाप्पे ने 100 सेकेंड में 2 गोल दागे

-फ्रांस के कीलियन एम्बाप्पे ने 100 सेकेंड के अंदर 2 गोल दागकर स्कोर लाइन 2-2 से बराबर कर दी.

फ्रांस का पहला गोल

-80वां मिनटःफ्रांस ने पहला गोल किया. कीलियन एमबाप्पे ने टूर्नामेंट में पहली पेनल्टी ली और गोल दाग दिया.

-दूसरा हाफ शुरू

पहले हाफ में बुरी तरह फ्लॉप फ्रांस की नजर कमबैक पर…

-पहला हाफ खत्म
पहला हाफ खत्म हो चुका है और अर्जेंटीना 2-0 से आगे है.

-एमबाप्पे-जिरू अभी तक बेअसर

-पहले हाफ में 45 मिनट पूरे हो चुके हैं, और 7 मिनट का इंजरी टाइम जोड़ा गया.

अब तक इस मुकाबले में अर्जेंटीना ने अपना दबदबा बनाए रखा है. हैरान करने वाली बात ये है कि एमबाप्पे-जिरू अभी तक बेअसर दिखे.

अटैकिंग गेम खेल रहा अर्जेंटीना

-40 मिनट के बाद स्कोर लाइन 2-0 हो गया.

-मेसी ने की पेले की बराबरी

-इसके साथ ही मेसी ने महान ब्राजीलियाई फुटबॉलर पेले की बराबरी कर ली है. दोनों के वर्ल्ड कप में एक बराबर 12 गोल हो गए हैं.

-कतर के लुसैल स्टेडियम में अर्जेंटीना ने फर्स्ट हाफ में ही 2 गोल की बढ़त बना ली

– 36वें मिनट डी मारिया ने भी दागा गोल, अर्जेंटीना का अटैकिंग गेम जारी; स्कोर लाइन 2-0

-अर्जेंटीना फर्स्ट हाफ में अटैकिंग गेम खेल रहा है

-22वां मिनटः अर्जेंटीना को बढ़त मिल गई है.

-मेसी ने पेनल्टी से दागा फाइनल का पहला गोल

-25 मिनट के बाद स्कोर लाइन 1-0

दोनों टीमों का स्टार्टिंग लाइनअप

फ्रांस: (4-1-2-3) ह्युगो लॅारिस (गोलकीपर, कप्तान), जूल्स कौंडे, राफेल वराने, डायोट उपमाकानो, थियो हर्नांडेज, एंटोनी ग्रीजमैन, ऑरेलियन टचौमेनी, एड्रियन रैबियोट, ओस्मान डेम्बेले, ओलिवर जिरूड, कीलियन एम्बाप्पे

अर्जेंटीना: (4-4-2) एमिलियानो मार्टिनेज (गोलकीपर), नाहुएल मोलिना, क्रिस्टियन रोमेरो, निकोलस ओटामेंडी, निकोलस टैगेलियाफिको, रोड्रिगो डी पॉल, एंजो फर्नांडेज, एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजल डी मारिया, लियोनल मेसी (कप्तान), जूलियन अल्वारेज



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital