क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
Photo- Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) /Twitter
KL Rahul completes 4000 runs in IPL: लखनऊ सुपरजाइंट्स के कप्तान केएल राहुल ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग में अपने करियर में 4000 रन पूरे कर इतिहास रच दिया. एलएसजी कप्तान आईपीएल में ये बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाला सबसे तेज खिलाड़ी बन गए. राहुल ने 4000 आईपीएल रन बनाने के लिए सिर्फ 105 पारियां लीं.
फॉर्म में लौटे केएल राहुल, 74 रन से बने 4 हजारी
लखनऊ के कप्तान केएल राहुल की जुझारू पारी के दम पर LSG ने एक सम्मानजनक टोटल स्कोर-बोर्ड पर लगाया. सीजन की अपनी पहली फिफ्टी पूरी करते हुए 56 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली. लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 4000 IPL रन भी पूरे कर लिए हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: कैमरे में कैद सबकुछ, कोहली और गांगुली की पुरानी खुन्नस का नया मामला
टूट गया गेल का रिकॉर्ड
केएल राहुल ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज 4000 रन पूरे करते हुए क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 112 पारियों में ये रिकॉर्ड बनाया था. बता दें, इस भारतीय बल्लेबाज ने सिर्फ 105 पारियों में ये मुकाम हासिल किया. इतना ही नहीं, राहुल ने बतौर कप्तान 2000रन भी पूरे कर लिये हैं.
पंजाब के सामने 160 रन का लक्ष्य
लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11…
PBKS: सैम करन (C), अथर्व तायड़े, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रभसिमरन सिंह, नाथन एलिस, मोहित राठी, ऋषि धवन.
LSG: केएल राहुल (C), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, आवेश खान, युधवीर सिंह चरक, मार्क वुड और रवि बिश्नोई.
इम्पैक्ट प्लेयर: अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, कृष्णाप्पा गौतम, प्रेरक मांकड़, डेनियल सैम्स.
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…