Bharat Express DD Free Dish

Matt Henry का घातक स्पेल! Champions Trophy 2025 में भारत के खिलाफ रचा इतिहास, लिया पांच विकेट हॉल

मैट हेनरी का यह प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में यादगार रहेगा. उनकी धारदार गेंदबाजी ने भारत के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को लड़खड़ा दिया और न्यूजीलैंड को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.

Matt Henry

Matt Henry five wickets vs India: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज Matt Henry ने Champions Trophy 2025 में भारत के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 5 विकेट झटके और भारत को 249/9 के स्कोर तक सीमित कर दिया.

इस शानदार प्रदर्शन के साथ हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में भारत के खिलाफ पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

मैच में मैट हेनरी का शानदार प्रदर्शन

मैट हेनरी ने भारतीय बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव बनाए रखा और तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल (2 रन) को एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना पहला विकेट लिया. इसके बाद, सातवें ओवर में उन्होंने विराट कोहली (11 रन) को पवेलियन भेजकर भारतीय पारी को बड़ा झटका दिया. कोहली अपना 300वां वनडे मैच खेल रहे थे, लेकिन इस खास मौके पर वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

हेनरी ने इसके बाद रवींद्र जडेजा (16 रन), हार्दिक पांड्या (45 रन) और मोहम्मद शमी को आउट कर अपना पांच विकेट पूरा किया. उन्होंने 8 ओवर में 42 रन देकर 5 विकेट झटके, जो भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

  • मैट हेनरी (न्यूजीलैंड): 5/42 (8 ओवर) – 2 मार्च 2025, दुबई
  • राणा नावेद-उल-हसन (पाकिस्तान): 4/25 (9 ओवर) – 19 सितंबर 2004, बर्मिंघम
  • शोएब अख्तर (पाकिस्तान): 4/36 (9.5 ओवर) – 19 सितंबर 2004, बर्मिंघम
  • डगलस होंडो (जिम्बाब्वे): 4/62 (9 ओवर) – 14 सितंबर 2002, कोलंबो
  • मोहम्मद आमिर (पाकिस्तान): 3/16 (6 ओवर) – 18 जून 2017, द ओवल
  • हसन अली (पाकिस्तान): 3/19 (6.3 ओवर) – 18 जून 2017, द ओवल

इसे भी पढ़ें- IND vs NZ: विराट कोहली के आउट होने पर Anushka का रिएक्शन वायरल Watch Video


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read