देश

दिल्ली शराब घोटाले में अब आया राघव चड्ढा का नाम, जानिए AAP सांसद ने क्या कहा

Delhi: दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं. इस मामले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया जहां जेल में हैं वहीं सीबीआई ने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को भी इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. अब इस घोटाले में आप नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का नाम सामने आया है. वहीं पार्टी ने राघव चड्ढा पर इस तरह के आरोपों से इनकार किया है.

इस शख्स ने लिया राघव चड्ढा का नाम

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली एक्साइज पॉलिसी घोटाले मामले में राघव चड्ढा का नाम पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के पीए ने लिया था. ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में राघव चड्ढा का नाम जोड़ा गया है. वहीं इस मामले में बताया जा रहा है कि चार्जशीट में आरोपी के तौर पर राघव का नाम शामिल नहीं है. इस मामले में राघव चड्ढा का नाम आने के बाद पार्टी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिख रही हैं.

मनीष सिसोदिया के घर बैठक में राघव चड्ढा

ईडी के सामने मनीष सिसोदिया के पीए सी. अरविंद ने खुलासा करते हुए बताया कि मनीष सिसोदिया के घर हुई एक मीटिंग में एक्साइज पॉलिसी घोटाले में आरोपी विजय नायर, पंजाब के एक्साइज कमिश्नर वरुण रूजम और पंजाब एक्साइज डायरेक्टोरेट के कई अधिकारियों के अलावा राघव चड्ढा भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: कोटवा-लट्ठूडीह मार्ग: सड़क को ‘गड्ढा’ नहीं, ‘तालाब’ बनाने पर आमादा गाजीपुर के अफसर, लाखों की आबादी की आवाज को सालों से कर रहे अनसुना

राघव चड्ढा ने कहा खबर सही नहीं

वहीं एक प्रेस कांफ्रेंस में आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि सुबह से जो भी खबर चल रही है वो झूठी और मनगढ़ंत है. मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा नाम ईडी की किसी भी शिकायत में न तो आरोपी के रूप में और न ही संदिग्ध या गवाह के रूप में कहीं नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि शिकायत में मेरा नाम किसी बैठक में उपस्थित व्यक्ति के रूप में उल्लिखित है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आरोप लगाने का आधार स्पष्ट नहीं है. आप सांसद ने कहा कि मैं अपने उपर लगे आरोपों का खंडन करता हूं.

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

2 hours ago