नवजोत सिंह सिद्धू (फोटो- एक्स)
Navjot Singh Sidhu on Team India’s Squad: वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. रिंकू सिंह को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है. टीम का ऐलान होने के बाद पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू भड़क गए.
सिद्धू का मानना है कि टीम इंडिया में अगर कोई खिलाड़ी है, जो महेंद्र सिंह धोनी की जगह भर सकता है तो वो कोई और नहीं बल्कि रिंकू सिंह हैं. पूर्व क्रिकेटर ने रिंकू सिंह को भारतीय टीम का असली फिनिशर करार दिया है. नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया मीडिया पोस्ट पर भी इस बात का जिक्र किया है.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “रिंकू सिंह, भारतीय क्रिकेट में एकमात्र फिनिशर जो महान धोनी की कमी को पूरा कर सकता है.” पूर्व क्रिकेटर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. नवजोत सिंह सिद्धू ने ये बात स्टार स्पोर्ट्स पर भी की है.
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उप कप्तान), शिवम दुबे, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.
रिजर्व प्लेयर- शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान.
ये भी पढ़ें-
T20 World Cup 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन-किन खिलाड़ियों को मिला मौका
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि वालों के लिए नौकरी, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर,…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कर्क राशि वालों के लिए करियर, कारोबार…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन सिंह राशि वालों के लिए नौकरी,…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: नवरात्रि के दूसरे दिन कन्या राशि वालों के लिए नौकरी,…