खेल

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में Neeraj Chopra का धमाल, पहले अटेम्प्ट में ही फाइनल के लिए किया क्वालीफाई

ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) शुक्रवार को हंगरी के बुडापेस्ट में बहुप्रतीक्षित विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2023 में धमाल मचा दिया है.  पुरुषों की भाला फेंक फाइनल प्रतियोगिता रविवार को होने वाली है. इसके लिए नीरज ने क्वालीफाई कर लिया है. नीरज एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में सबसे आगे रहने वालों में से एक होंगे. जैवलिन थ्रो इवेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालिफाइंग मार्क 83 मीटर था. नीरज का रिकार्ड 88.67 है. उन्होंने इस लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया. दिलचस्प बात यह है कि नीरज और अंजू बॉबी जॉर्ज (2003, कांस्य) विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले एकमात्र दो भारतीय हैं. नीरज चोपड़ा की सीज़न की सर्वश्रेष्ठ 88.77 मीटर की थ्रो ने उन्हें क्वालीफाइंग ग्रुप ए में शीर्ष पर जाने में मदद की और वह पहले ही इस रविवार के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.

नीरज के टक्कर का नहीं है कोई खिलाड़ी

अगर चोपड़ा गोल्ड जीतते हैं, तो वह निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत खेल में ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले दूसरे भारतीय बन जाएंगे. 2008 में पहले भारतीय व्यक्तिगत स्पर्धा के ओलंपिक स्वर्ण विजेता बिंद्रा ने 2006 में ज़गरेब में 10 मीटर एयर राइफल में विश्व चैंपियनशिप में शीर्ष पोडियम फिनिश भी हासिल किया था. नीरज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उनके टक्कर का कोई खिलाड़ी चैंपियनशिप में देखने को नहीं मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: मधुमिता हत्याकांड में 20 साल बाद रिहा होंगे पूर्व मंत्री Amarmani Tripathi और उनकी पत्नी मधुमणि, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज

नीरज का 88.77 मीटर थ्रो

नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार को बुडापेस्ट (हंगरी) में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 88.77 मीटर के थ्रो के साथ अपने अभियान की शुरुआत कर दी है. भारतीय स्टार ग्रुप ए में शीर्ष पर रहे और क्वालीफिकेशन पक्का कर लिया. इस बीच, उनके समूह में किसी और ने 83.00 मीटर का क्वालिफिकेशन मार्क पार नहीं किया. जर्मनी के जूलियन वेबर 82.39 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे और भारत के डीपी मनु 81.31 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे. मनु की योग्यता अभी भी सुनिश्चित नहीं है क्योंकि यह ग्रुप बी के परिणामों पर निर्भर करेगा, जहां किशोर जेना भाग लेंगे. 37 भाला फेंकने वालों को दो ग्रुपों ए और बी में विभाजित किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

41 minutes ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

55 minutes ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

1 hour ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

2 hours ago

कैंसर का जड़ से खात्‍मा होगा! असम में देश का पहला पब्लिक प्रोटॉन बीम सेंटर स्थापित करा रही भाजपा सरकार, जानिए कैसे बचेंगी जानें

असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…

2 hours ago