दुनिया

PM मोदी ने किया अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, इसमें 30 हजार मूर्तियां, हर मजहब के लोगों के लिए खुला

PM Modi inaugurate Temple In UAE: संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE की राजधानी अबू धाबी में आज PM मोदी ने BAPS मंदिर का उद्घाटन किया. अरब देशों की भूमि पर बना यह पहला हिंदू मंदिर है, जिसके लिए जमीन अबू धाबी के प्रिंस ने दान की और मंदिर को बनाने में हर मजहब के लोग शामिल रहे. अब हर मजहब के लोगों के लिए यह मंदिर खुला रहेगा.

इस मंदिर का निर्माण बोचासनवासी श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) ने करवाया है. यह वही संस्था है, जिसने दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर बनवाया था. अबू धाबी में बने मंदिर में परब्रह्म-परमेश्वर समेत देवी-देवताओं की हजारों मूर्तियां स्थापित की गई हैं. मूर्तियों की संख्या 30 हजार बताई जा रही है. उनके पत्थरों की नक्काशी राजस्थान में की गई थी.

इस मंदिर की लागत 700 करोड़ रुपए आई है. इसका उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को यूएई पहुंचे. आज बसंत पंचमी के अवसर पर उन्होंने पहले मंदिर प्रांगण में पूजा की. उसके बाद अन्य अनुष्ठानों में हिस्सा लिया.

PM मोदी ने फीता काटकर किया मंदिर का उद्घाटन

PM मोदी ने मंदिर का उद्घाटन फीता काटकर किया. मंदिर के उद्घाटन के बाद वहां आरती की गई. इसे वैश्विक आरती कहा गया क्योंकि इसी समय पर UAE के साथ भारत और कई दूसरे देशों के BAPS मंदिरों में भी आरती की गई.

यह भी पढ़िए: रामलला के दर्शन को अयोध्‍या में उमड़ रहा जनसैलाब, CM योगी ने सुव्‍यवस्‍था कराईं, पुलिस-प्रशासन मुस्‍तैद PHOTOS

हर मजहब के लोग कर सकते हैं दर्शन

BAPS के स्वामी अक्षर वत्सल ने कहा कि यह मंदिर सभी मत-मजहब के लोगों में पूजनीय होगा. यहां भारत, खाड़ी देशों, इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फ्रांस और अफ्रीका से भी भक्त आ रहे हैं. इस मंदिर में लोहे या स्टील का इस्तेमाल नहीं किया गया है.

यह भी पढ़िए: इस्लामी-सनातनी संस्कृति का मेल: अरब प्रायद्वीप की भूमि पर तैयार पहला हिंदू मंदिर दिखता है ऐसा, बसंत पंचमी पर उद्घाटन; तस्वीरों से कीजिए दर्शन

स्तंभ से लेकर तक छत तक नक्काशी

BAPS स्वामीनारायण मंदिर के संत ब्रह्मविहरिदास स्वामी ने कहा, “रेगिस्‍तानी धरा पर यह मंदिर प्राकृतिक प्रेम और प्राकृतिक मित्रता से अस्तित्‍व में आया है.” मंदिर परिसर के आधे हिस्से में पार्किंग है, और यहां दर्शनार्थियों के लिए अन्‍य सुविधाएं भी हैं. इसके स्तंभ से लेकर तक छत तक नक्काशी की गई है.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

2 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

3 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

3 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

3 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

3 hours ago